मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने 12 मंत्रियों का बनाया टास्क फोर्स

   बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत एवं पुनर्वास के प्रबंधन की जिम्मेदारी दी; राज्य सरकार ने केंद्र से मांगी मदद

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बाढ़ के बाद राहत एवं पुनर्वास कार्यों के लिए टास्क फोर्स का गठन किया। इसमें 12 मंत्रियों को शामिल किया गया है। इसके साथ ही राज्य सरकार ने केंद्र सरकार से केंद्रीय टीम को जल्दी भेजने की मांग की है। प्रदेश सरकार ने कहा है कि वर्तमान में दी गई राहत राशि कम है। इसे बढ़ाने की जरूरत है।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा गठित राज्य स्तरीय टास्क फोर्स में गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बिसाहूलाल सिंह, नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह, किसान-कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री कमल पटेल, राजस्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री प्रभुराम चौधरी, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री प्रेमसिंह पटेल और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी राज्य मंत्री बृजेंद्र सिंह यादव शामिल किए गए हैं। अपर मुख्य सचिव गृह टास्क फोर्स के संयोजक होंगे।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

बेफिक्र रहिये ! न कोई कटेगा और न कोई बटेगा

आखिर होसबोले  भी वो ही बोले जो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  पिछले कई महीनों से लगातार बोलते आ रहे हैं।  दोनों की  बोली और शब्...