19 अगस्त 2021 का राशिफल

 

पंडित रविकांत दुबे

मेष राशि

इस समय आपका धन ख़र्च बहुत ज़्यादा है, साथ ही आपको आर्थिक समस्याओं का आपको सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों का दिन भी सामान्य रहने वाला है। ग्रहों की नकारात्मकता वाणी में कठोरता लाएगी इसलिए पारिवारिक सदस्यों से बातचीत करते समय शब्दों पर खास ध्यान रखना चाहिए।

 वृष राशि

इस समय धन की स्थिति आपके लिए मध्यम है। नौकरी पेशा से जुड़े लोग बॉस को नाराज न करें। व्यापारी वर्ग को अधिक सावधानी बरतनी है। युवा वर्ग टेक्नॉलजी का पूर्ण प्रयोग करते हुए नये शोध खोजने में सफल होंगे। ग्रहों का सकारात्मक प्रभाव संपत्ति में बढ़ोत्तरी करने वाला है।पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने की संभावनाएं दिख रही हैं।

 मिथुन राशि

आज के दिन आर्थिक पक्ष आपका बहुत ख़ास नहीं है। आज के दिन मानसिक रूप से प्रसन्न रहने वाले है। आप कोशिश करें कि कोई भी कार्य अटका हुआ न हो। व्यापारियों को वर्तमान समय में आर्थिक रूप से चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है बस धैर्य बनाए रखें, निश्चित रूप से विजय प्राप्त होगी।

कर्क राशि

इस समय आपको प्रचुर मात्रा में धन लाभ होगा। कार्य की कठिनाई को देखकर हार न मानें। दूसरी ओर नियमों का उल्लंघन करने से बचे। सेहत की बात करें तो पेट में जलन की समस्या को लेकर परेशान होना पड़ सकता है, इसलिए अधिक मिर्च-मसाले वाले भोजन से दूरी बनाए रखें। किसी अपने का साथ आपके चेहरे में मुस्कान लेकर आएगा।

 सिंह राशि

आर्थिक तौर आज का दिन लाभकारी है। इसके साथ ही पारिवारिक संपत्ति द्वारा भी धन लाभ मिलने के योग हैं। अगर कोई भी कार्य करने में  कठिनाई आ रही है तो अपने उच्चाधिकारियों से मदद लेनी चाहिए। बिजनेस से जुड़े लोग नये माल लेने का प्लान बना सकते हैं, समय उपयुक्त एवं लाभकारी चल रहा है।

 कन्या राशि

आज के दिन फालतू खर्च से बचें और थोड़े से पैसे बचाएं। अपने आसपास खुशनुमा माहौल बनाने का प्रयास करें। ऑफिस में किसी वजह से आपकी तनाव  बढ़ सकता है। इस मामले में महिला सहकर्मी व अधिकारी आपका सहयोग कर सकते हैं। इसलिए यही बेहतर होगा कि आप सूझबूझ से काम करें।

 तुला राशि

आर्थिक तौर पर आपका समय अच्छा है। आज के दिन आपको भूमि संबंधित लाभ प्राप्त होगा। हो सकता है कि आज आपको परिवार के मामले में कोई बड़ा फैसला लेना पड़े। इसलिए ये ध्यान रखें कि किसी भी तरह की जल्‍दबाजी में कोई काम न करें। ज्यादा बेहतर होगा कि सोचकर ही कोई फैसला लें।

 वृश्चिक राशि

आज के दिन आपके लिए धन लाभ की स्थिति बनती हुई दिखाई दे रही है। यह समय आपके लिए खुशियों से भरा हो सकता है। बिजनेस के सिलसिले में किसी की सलाह लेने की आवश्यकता पड़ सकती है। महिला मित्रों के साथ समय व्यतीत करने को मिल सकता है।

धनु राशि

आज के दिन आपको पारिवारिक सहयोग से धन लाभ प्राप्त होगा। आज का दिन मिश्रित फलकारक है। कुछ आवश्यक घरेलू सामान की खरीदारी करनी पड़ सकती है और आपको अपने पसंद की चीजें खरीदने को भी मिल सकती हैं। आपका व्‍यय अधिक हो सकता है।

 मकर राशि

आर्थिक दृष्टिकोण से समय आपके लिए बहुत उचित नहीं है। इसलिए अपने खर्चों को नियंत्रित करने का प्रयास करें। सर्वप्रथम अपने कार्यों की सूची बना लें और जो फिर उनमें से अति महत्वपूर्ण कार्य ही पूर्ण करें. व्यापारी वर्ग यदि बड़े पैसे का लेन-देन कर रहे हैं तो लिखित रूप से इसे नोट भी कर लें।

 कुंभ राशि

आज के दिन आप कोई पुराना कर्ज़ चुकाने में सफल होंगे वहीं पुराना फंसा पैसा मिलेगा। आज का दिन आपके लिए राजनीतिक क्षेत्र में सफलतादायक साबित हो सकता है, सक्रिय राजनीति में भाग लेने का योग बन रहा है। हालांकि आज किसी प्रतियोगिता में आपको शिकस्त का सामना करना पड़ सकता है।

 मीन राशि

धन के मामले में परेशानी महसूस हो सकती है, इसलिए किसी भी प्रकार की असुविधा से बचकर चलें। आज के दिन नौकरी में आपको शुभ फल की प्राप्ति होगी। आज आपको वाहन चलाने और बाहर जाने में भी सावधानी रखने की खास जरूरत है। किसी भी तरह की दुर्घटना की आशंका है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

अब चांदी ही चांदी ,मगर किसकी ?

  आज कोई पोलटिकल या कम्युनल बात नहीं होगी क्योंकि आज का मुद्दा तेजी से उछल रही चांदी है चांदी को रजत भी कहा जाता है।  रजतपट का नाम तो आपने स...