25 अगस्त 2021 का राशिफल

पंडित रविकांत दुबे

मेष

 आपके व्यक्तित्व में निखार आयेगा |आपके घर में मेहमानों का आगमन होगा |आपको रोजगार के अवसर मिलेंगे| व्यापार के सिलसिले में आपको यात्रा करनी पड़ेगी | आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा | अध्यात्म के प्रति लगाव बढ़ेगा | जीवनसाथी के सहयोग से काम पूरे हो जायेंगे । आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा | ननिहाल पक्ष से खुशखबरी मिलेगी |आप लोगों को अपनी बातें समझने में सफल होंगे | मंदिर में फल का दान करें,परिवार में आपसी तालमेल बना रहेगा |

वृष

 आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी, जिससे पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा | कोर्ट-कचहरी के मामलों में जीत हासिल होगी | आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी |कारोबार में तरक्की के योग बन रहे है | सामाजिक क्षेत्र में आपकीसराहना होगी | किसी महिला मित्र का सहयोग मिलेगा | आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी | करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर सामने आएंगे |रोजमर्रा के कार्यों में फायदा होगा | आपके बातों से लोग प्रभावित होंगे | ‘ॐ भास्कराय नम:’ मंत्र का11बार जाप करें,व्यापार में लाभ होगा।

मिथुन

आपका दिन सामान्य रहेगा | आपके रिश्तों में मिठास बढ़ेगी | आप पर काम का बोझ थोड़ा ज्यादा रहेगा | फिलहाल नए काम शुरू करने से आपको बचना चाहिए | परिवार के मामले में कोई बड़ा फैसला लेने से पहले सबकी बात आपको जरूर सुनना चाहिए | कुछ चीज़ों में आपको लोगों से उलझने से बचना चाहिए | संतान से आपको सहयोग मिलेगा | लम्बें समय से रुके हुए काम पूरे हो जायेंगें | दोस्तों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग करेंगे | चींटियों को आंटा डाले, नौकरी में पदोन्नति होगी | 

कर्क 

 आपका दिन ख़ुशियों से भरा रहेगा | कारोबार में लाभ होने के योग बन रहे है | शैक्षणिक कार्यों में आपका मन लगेगा | इस राशि के राजनीति के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी | परिवार में किसी धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन करने का मन बनायेंगे | आपको किसी से उपहार मिलेगा| घरेलू काम को निपटाने में आप सफल रहेंगे | सही योजना के तहत अपने करियर में बदलाव लायेंगे | सेहत के मामले में आप खुद को फीट महसूस करेंगे | जल में चावल के कुछ दाने डालकर सूर्यदेव को अर्पित करें, करियर में सफलता मिलेगी |

सिंह 

 आपका दिन शानदार रहेगा | आपको तनाव से मुक्ति मिलेगी ।आप काफी राहत महसूस करेंगे | लोगों की मदद आपको मिलती रहेगी | आपकी यात्रा लाभदायक रहेगी | परिवारजनों के साथ खुशियों के पल बितायेंगे| दाम्पत्य रिश्तों में मजबूती आयेगी | कोई नई बात आपको सीखने को मिलेगी | आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी | इस राशि के साहित्य के क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी | करियर में नए आयाम स्थापित करेंगे | इस दिन मंदिर में नारियल का दान करें,रुके हुये पैसे वापस मिलेंगे

कन्या

 आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा | आर्थिक उतार-चढ़ाव की स्थितियां देखने को मिलेगी| बेहतर होगा आप अपने काम के लिए लगातार प्रयास करते रहें। वाहन चलाते समय आपको थोड़ी सावधानी रखने की जरूरत है | किसी व्यापार में साझेदारी की सोच रहे हैं, तो उस विषय से जुड़े लोगों की सलाह जरूर लें | जीवनसाथी की तरक्की देखकर मन प्रसन्न होगा | मंदिर की साफ-सफाई में सहयोग करें, समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी

तुला 

 पारिवारिक स्तर पर खुशियों में वृद्धि होगी | आपको छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आयेगा, अपने गुस्से को कंट्रोल में आपके लिए फायदेमंद रहेगा | सोशल साईट  पर नये दोस्त बनेगे | अपने नये कार्यों को करने का कुछ नया प्लान बनायेंगे | आपको बहुत कुछ नया सिखने को मिलेगा | स्वास्थ्य के प्रति आपको थोड़ी सावधानी रखनी चाहिए | लवमेटस के बीच चल रही अनबन समाप्त हो जाएगी

वृश्चिक 

घर परिवार में खुशियों का आगमन होगा | कहीं से शुभसमाचार मिलगे से परिवार में उत्सव का माहौल बनेगा | सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी | किसी काम में माता-पिता की ली गई सलाह आपके लिए लाभदायक होगी | भाई-बहनों के साथ आपके संबंध बेहतर होंगे | अगर किसी जरूरी काम को पूरा करने की सोच रहे हैं, तो वह पूरा हो जाएगा | आपका स्वास्थ्य फिट एण्ड फाइन रहेगा |

धनु 

आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा | कारोबार की गति धीमी होने से आप थोडा परेशान होंगे | परिवारजनों के साथ खुशियों के पल बितायेंगे | आध्यात्म के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी | परिवार के साथ समय बितायेंगे | आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा | ऑफिस का काम घर पर कर रहे लोगों का कार्य समय से पूरा होगा | भाई से रिश्ते में सुधार होगा | शादी-शुदा लोगों के जीवन में खुशियाँ आयेंगी |

मकर

 आपके सभी काम समय से पूरे होंगे | परिवार के साथ घर पर ही मूवी देखने का प्लान बनेगा | कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा | इस राशि के जो जातक गवर्नमेंट जॉब यानि सरकारी नौकरी करते है, उनका प्रमोशन होने के योग बन रहे है | आपका खुशनुमा व्यवहार घर में ख़ुशी का माहौल बना देगा | कुछ उलझे हुए मामले सुलझ जायेंगे | आप घरेलू काम को निपटाने में सफल रहेंगे |

कुम्भ 

आपको कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ होगा | जीवनसाथी के साथ आपके रिश्तों में और मधुरता आयेगी | आप कुछ नया करने की सोचेंगे | इसमें आपको सफलता भी मिलेगी | किसी अनुभवी व्यक्ति से मुलाकात आपको फायदा दिलायेगी | अधिकारी वर्ग आपके काम से प्रसन्न होंगे | शाम को बच्चों के साथ अच्छा टाइम बीतेगा | लवमेटस के लिए दिन अच्छा रहाने वाला है |

मीन 

मेहनत के बल पर आपको धन लाभ हो सकता है | संतान के साथ समय बिताने से आपको ख़ुशी मिलेगी | आप पारिवारिक जिम्मेदारियों को बेहतर ढंग से पूरा कर लेंगे | इस राशि के विद्यार्थी किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने का मन बनायेंगे | अविवाहित लोगों को विवाह के प्रस्ताव आयेंगे | जीवनसाथी आपके व्यवहार से प्रभावित होंगे |


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

ओबीसी महासभा ने कलेक्टर के नाम दस सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

तहसीलदार की गैर मौजूदगी में पटवारी ने लिया ज्ञापन भाजपा और कांग्रेस जनप्रतिनिधियों के खिलाफ मुर्दाबाद के लगाए नारे Aapkedwar news–अजय अहिरवा...