27 अगस्त 2021 का राशिफल

पंडित रविकांत दुबे

 मेष राशि

आपको कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। समय पर ढंग से चीजों को पूरा करने के लिए अतिरिक्त प्रयास करना होगा। जल्दबाजी में निर्णय न लें और जोखिम से बचें। आपका स्वास्थ्य या आपका कोई करीबी आपको थोड़ा परेशान कर सकता है इसलिए व्यायाम करें। यात्रा बहुत सार्थक रहेगी। मित्र और शुभचिंतक आपका समर्थन करेंगे। अचानक से कहीं से पैसा मिल सकता है और यह आपकी बचत में जा सकता है।

 वृष राशि

आज आप परिवार के साथ बेहतर टाइम स्पेंड करेंगे। इस राशि के जो लोग मार्केटिंग से जुड़े हुए हैं, उन्हें आज तरक्की का कोई मौका हाथ लग सकता है। लिहाज़ा ध्यान रखें ऐसा अगर कोई मौका आए तो हाथ ना जानें दें।आज किसी बड़ों की मदद करने से आप राहत महसूस करेंगे। वहीं कार्यक्षेत्र में सब कुछ स्मूदली चलेगा। आर्थिक मामलों में आपकों फायदा मिलने की संभावना है। वहीं आपके खुशनुमा व्यवहार से घर में रौनक का माहौल बना रहेगा।| माता-पिता का आशीर्वाद लें, घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। 

मिथुन राशि 

आज आपको रोजगार के क्षेत्र में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। इनके घर में सुख शांति का माहौल बना रहेगा। ख़याली पुलाव पकाने में वक़्त ज़ाया न करें। सार्थक कामों में लगाने के लिए अपनी ऊर्जा बचाकर रखें।आर्थिक लाभ ले सकेंगे। सुख और आनंद की प्राप्ति होगी। आपके ख़र्चों में बढ़ोतरी होगी, जो आपके लिए परेशानी का सबब साबित हो सकती है। किसी गलत फैसले के कारण धन हानि के योग बन रहे हैं, सावधान रहें।

कर्क राशि

पुराने किए हुए कामों से फायदा हो सकता है। पुराना दोस्त भी अचानक काम आ सकता है। किसी धार्मिक यात्रा की योजना बना सकते हैं। जो भी काम आपके लिए खास हैं, वो आज ही निपटा लें। शांति से दिन बीतेगा।आपकी मेहनत कम हो सकती है। कोई निजी समस्या है, तो आपको उससे संबंधित महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है। पैसों के क्षेत्र में कुछ नई पहल आप कर सकते हैं। आपको हर कोशिश में अपने जीवनसाथी का साथ मिल सकता है।

सिंह राशि

प्रेम संबंधों के लिए समय उपयुक्त नहीं है। भावनाओं में ना बहें और किसी पर इतना भी भरोसा ना करें कि वह आगे चलकर आपके लिए मुसीबत बन जाये। समय कमज़ोर चल रहा है अतः धैर्य और संयम के साथ अपने कार्यों में निरंतरता बनाये रखें।नए और बड़े निवेश से बचें। वैवाहिक जीवन में कुछ परेशानियां उत्पन्न हो सकती है परन्तु यह अल्पकालिक है अतः स्वविवेक से काम लें और क्रोध में आकर संबंधों को ख़राब ना करें। पिता से सम्बन्ध यदि किसी भी कारण से बिगड़े हुए हों तो उसे सुधारें। 

कन्या राशि 

आज आप खुद को एनर्जी से भरा हुआ महसूस करेंगे इसलिए आज आप जिस भी काम को करेंगे, वो समय से पूरा हो जायेगा। आप अपने आत्मविश्वास में बढ़ोतरी महसूस करेंगे। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होने के आसार हैं।किसी जरूरी कामकाज से आपको शहर से बाहर यात्रा करनी पड़ सकती है। आपको जीवनसाथी का हर तरह से पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। इस राशि के प्राइवेट जॉब करने वाले लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद है| किसी अहम मामले में सीनियर्स के साथ आपकी बातचीत हो सकती है। 

तुला राशि

आयात-निर्यात के कारोबार में अच्छे लाभ की संभावना है। अगर आप विदेशों में नौकरी के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आज का दिन अच्छा है। छुपे हुए दुश्मन आपके बारे में अफ़वाहें फैलाने के लिए अधीर होंगे।अध्ययन और कला से जुडे लोग सम्मानित होंगे। आज आपको धन का कुछ नुकसान होने का संकेत हैं। अगर आप पढ़ाई करते हैं तो आज कुछ परेशानियां आपके सामने आ सकती हैं। कानूनी मामलों में व्यस्त रहेंगे।

वृश्चिक राशि 

आज आप कोई अनबन या उलझा हुआ मामला सुलझाने की कोशिश कर सकते हैं। इसमें सफलता मिलने के भी योग हैं। पुरानी बातें छोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश करें।कोई ऐसी बात या परिस्थिति आपके सामने आ सकती है जिससे आपकी सोच बदल जाएगी। यहबदलाव आपके लिए शुभ रहेगा। आपके लिए दिन सकारात्मक हो सकता है। पैसों का फायदा होने और कार्यक्षेत्र में कोई उपलब्धि आपके नाम होने की भी संभावना बन रही है।

धनु राशि

आज व्यवसायिक सन्दर्भ में कुछ परेशानियां रह सकती हैं। किन्तु आमदनी में बढोत्तरी संभव है। वैवाहिक जीवन सुखद एवम् अनुकूल रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।संतान या प्रेम संबंध को लेकर चली आ रही समस्या दूर होगी। माता पिता और गुरूजनों से संबंध मधुर रहेंगे। कई बार संबंधों में बहुत सी बातें ऐसी हो जाती हैं, जिनकी आप कोई प्लानिंग पहले से नहीं करके रखते हैं। आज ऐसा ही कुछ होने वाला है, जो भी होगा आपको अच्छा लगेगा। 

मकर राशि 

आज ऑफिस में सीनियर से अपने व्यवहार में थोड़ी सावधानी रखनी चाहिए। आज आपको धन लाभ के नए सोर्स मिल सकते हैं| साथ ही आज आप परिवार वालों के साथ गुड टाइम स्पेंड करेंगे। आज बचपन के किसी दोस्त से भी आपकी मुलाकात हो सकती है जिनके साथ आप मूवी देखने का प्लान भी बना सकते हैं। वृद्धि होगी। 

कुंभ राशि

प्रेम के नज़रिए से आज का दिन आपके लिए ख़ुशियों से भरा रहेगा। अगर आप ख़ुद को अभिव्यक्त करने पर ज़ोर देंगे, तो सफलता आपके क़दम चूमेगी। ज़रूरत के वक़्त आपको दोस्तों का सहयोग मिलेगा।सामाजिक मोर्चे पर आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना संभव है। परिवार में किसी बुजुर्ग व्यक्ति का स्वास्थ्य अचानक बिगड़ सकता है। इससे आपका खर्च हो सकता है। इसलिए आज पहले से ही आपको ध्यान रखना चाहिए।

मीन राशि 

ज्यादातर काम पूरे हो सकते हैं। फायदा मिल सकता है। दोस्तों के साथ कोई कार्यक्रम भी बन सकता है। पैसों की स्थिति में सुधार करने की कोशिश करें। कोई बड़ा फैसला आज आप ले सकते हैं। बिजनेस के नए मौके आपको मिलेंगे। कुछ मामलों में अनुभवी लोगों से सलाह लेकर ही फैसला करें। आपके दिमाग में जो सवाल चल रहे हैं, उनके जवाब अपने आप मिल सकते हैं। धैर्य रखें। आज आपको काम की कोई खास बात पता चल सकती है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

भारतीय ज्योतिषियों की बलिहारी

  मेरा ज्योतिष में किंचित क्या रत्ती भर विश्वास नहीं है ,लेकिन मेरे विश्वास करने और न करने से क्या फर्क पड़ता है। देश की बहुसंख्यक जनता का वि...