6अगस्त 2021 का राशिफल

पंडित रविकांत दुबे

  मेष- आज राशि स्वामी मंगल व चन्द्र गोचर व्यवसाय के लिए अनुकूल है। मूंग का दान करें। जॉब में किसी विशेष कार्यों से सफलता मिलेगी। लाल व पीला रंग शुभ है

वृष- राशि स्वामी शुक्र व्यावसायिक कार्यों को विस्तार देंगे। मंगल आपसे जमीन खरीदने का प्लान बनाएंगे। सफेद व नारंगी रंग शुभ है। तिल का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें। आईटी व बैंकिंग जॉब के करियर में प्रोग्रेस है।

मिथुन- चन्द्रमा का मिथुन व सूर्य का कर्क गोचर मंगलमय है। मीडिया व आईटी में जॉब करने वाले परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। आसमानी व बैगनी रंग शुभ है। व्यवसाय में लाभ दिख रहा है।

 कर्क- चन्द्रमा का द्वादश गोचर धार्मिक कार्यों के लिए मंगलमय है। छात्रों के लिए अनुकूल समय है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। आईटी व मैनेजमेंट जॉब में गुरु व चन्द्रमा गोचर उन्नति दे सकते हैं। पीला व  लाल रंग शुभ है। परिवारिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं।

सिंह- जॉब में सूर्य के कर्क व चन्द्र के एकादश गोचर से सफलता की प्राप्ति होगी। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज वाहन प्रयोग के प्रति सतर्क रहें। पिता का आशीर्वाद लें। नारंगी व सफेद रंग शुभ है।

कन्या- जॉब में सफलता से खुश रहेंगे। चन्द्रमा का दशम गोचर व्यवसाय में लाभ देगा। सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का 09 बार पाठ करें। बैगनी व हरा रंग शुभ है। 

तुला- आईटी व टीचिंग जॉब के करियर में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी तथा उच्चाधिकारियों से लाभ है। बजरंगबाण का पाठ करें। आसमानी व हरा रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

वृश्चिक- आज चन्द्रमा इसी राशि से अष्टम में है। कफ जनित विकार संभावित है। जॉब में बड़ा लाभ हो सकता है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। पीला व सफेद रंग शुभ है। चावल का दान करें।

धनु- आज चन्द्र का सप्तम व सूर्य का कर्क गोचर सफलता के लिए अति अनुकूल है। बिजनेस नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। धन का आगमन होगा। 

मकर- शनि व चन्द्रमा पॉलिटिक्स में उन्नति देंगे। शुक्र व गुरु बैंकिंग व फाइनेन्स जॉब में प्रोमोशन का मार्ग देंगे। शिक्षा से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। 

कुंभ- गुरु अभी इसी राशि में हैं। चन्द्रमा का पँचम गोचर छात्रों को लाभ प्रदान कर सकते हैं। नीला व आसमानी रंग शुभ है। राहु के द्रव्य उड़द का दान करें। सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।

मीन- छात्र सफल रहेंगे। गुरु का द्वादश व चन्द्रमा का चतुर्थ गोचर व्यवसाय में कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं। आज नेत्र विकार से कष्ट हो सकता है। सफेद व पीला रंग शुभ है। सवा किलो चने की दाल का दान करें।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

25 अक्टूबर 2024, शुक्रवार का पंचांग

*सूर्योदय :-* 06:29 बजे   *सूर्यास्त :-* 17:40 बजे  *विक्रम संवत-2081* शाके-1946  *वी.नि.संवत- 2550*  *सूर्य -* सूर्यदक्षिणायन, उत्तर  गोल  ...