स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर रविवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल के लाल परेड मैदान से प्रदेश को संबोधित किया

  स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर रविवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल के लाल परेड मैदान से प्रदेश को संबोधित किया उन्होंने कई घोषणाएं कीं। 41 मिनट के संबोधन में शिवराज का फोकस महिलाओं पर रहा। उन्होंने बेटियों से लेकर कॉलेज छात्राओं तक के लिए नई घोषणाएं कीं। इतना ही नहीं, उन्होंने अनुसूचित जाति (SC) व अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए चल रही योजनाएं गिनाईं।

इस समय पिछड़ा वर्ग BJP और कांग्रेस के लिए सियासत के लिए बड़ा मुद्दा है। दरअसल, दोनों ही दल इस वर्ग का हितैषी होने का दावा कर रहे हैं। शिवराज ने OBC वर्ग को 27% आरक्षण के लिए BJP सरकार को हिमायती बताया। कांग्रेस पर निशाना भी साधा। उन्होंने कहा- 27% आरक्षण के नाम पर OBC के साथ बीते दिनों धोखा हुआ। उन्होंने पिछड़े वर्ग के लिए सामाजिक शैक्षणिक और आर्थिक स्थिति का अध्ययन करने के लिए नया कमीशन बनाने का ऐलान भी कर दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सामाजिक न्याय बहुत जरूरी है। हमारी अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति सबका विकास हम कर रहे हैं। जनजातीय महापुरुषों की याद में प्रदेश में किए गए कार्यों का ब्यौरा देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में जनजातीय नायकों रानी दुर्गावती, टंट्या भील, भीमा नायक, शंकर शाह, रघुनाथ शाह की समाधि स्थलों पर स्मारकों का निर्माण कराया गया।

किसानों की योजनाओं के लिए मोदी को श्रेय

शिवराज ने किसानों के लिए चल रही योजनाओं के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को श्रेय दिया। उन्होंने कहा, केंद्र और राज्य सरकार ने 16 महीनों में प्रदेश के किसानों के खाते में 1 करोड़ 42 लाख रुपए डाले हैं। सरसों, चना खरीदा है। मूंग और उड़द की खरीदी की जा रही है। हमारे लिए किसान कल्याण सर्वोपरि है। इसमें हम कमी नहीं छोड़ेंगे।

महिलाओं के नाम पर अब 1% रजिस्ट्री शुल्क

मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक सशक्तिकरण के लिए सरकार कटिबद्ध है। उन्होंने ऐलान किया कि रजिस्ट्री महिला के नाम पर होती है तो अब 3% नहीं बल्कि 1% रजिस्ट्रेशन का शुल्क लगेगा। उन्होंने बताया कि 10% से ज्यादा रजिस्ट्री महिलाओं के नाम पर हुई हैं।

पिछले साल 15 अगस्त को मुख्यमंत्री ने बेटी बचाओ अभियान की नए सिरे से शुरुआत करने का ऐलान किया था। इसके साथ ही सरकारी कार्यक्रम बेटियों की पूजा से शुरू होन की भी बात कही थी। इस साल उन्होंने लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत बेटी के जन्म के समय 2 हजार रुपए देने की घोषणा कर दी। बता दें, इस योजना में 39 लाख हितग्राही हैं। इतन ही नहीं, छात्राओं को कॉलेज में एडमिशन के समय 20 हजार रुपए की आर्थिक मदद देने का ऐलान भी कर दिया।

SC-ST मोर्चा की घोषणा

BJP ने स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले अनूसूचित जनजाति मोर्चा की कार्यकारिणी घोषित की थी। इसके बाद 15 अगस्त को अनूसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारियों की नियुक्ति कर दी। इधर, शिवराज ने कहा कि अनुसूचित जाति की सुरक्षा, सम्मान और रोजगार शिक्षा की चिंता की जाएगी। इसके लिए सरकार ने बजट में 17 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान किया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

23 अक्टूबर 2024, बुधवार का पंचांग

*सूर्योदय :-* 06:28 बजे   *सूर्यास्त :-* 17:42 बजे  *विक्रम संवत-2081* शाके-1946  *वी.नि.संवत- 2550*  *सूर्य -* सूर्यदक्षिणायन, उत्तर  गोल  ...