प्राणवायु देने वाले वृक्षों का संरक्षण और पौधारोपण समय की महती आवश्यकता

रविकांत दुबे AD News 24

ग्वालियर। मानव जीवन को प्राणवायु देने वाले वृक्षों का संरक्षण और पौधारोपण वर्तमान की महती आवश्यकता है। इसी निमित्त आज हरियाली अमावस के पावन अवसर पर अखिल भारतीय सौभरि नारायणी द्वारा जीडीए पार्क शताब्दीपुरम में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बहनों ने पर्यावरण के संरक्षण पर अपने अपने विचार व्यक्त किए, साथ ही सावन के गीत गुनगुना कर मौसम का आनंद उठाया। 

पौधारोपण करने से अधिक आवश्यक उस पौधे का वृक्ष बनने तक का उचित प्रबंधन है, जिसके लिए सभी बहनों ने कार्यक्रम के अंत में अपने अपने पौधे को संरक्षित करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की अतिथि डॉ. रितु नामधारी जी ने पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की आवश्यकता पर अपने विचार प्रस्तुत किए। डॉ.कल्पना शर्मा, नीलम शर्मा, मनीषा शर्मा डॉ मंदाकिनी शर्मा, डॉ. सुलोचना शर्मा, रेखा शर्मा,  प्रभा शर्मा, सुनीता जी, सुमन शर्मा ,राज किशोरी शर्मा, आराधना शर्मा, बहने उपस्थित रहीं।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

25 अक्टूबर 2024, शुक्रवार का पंचांग

*सूर्योदय :-* 06:29 बजे   *सूर्यास्त :-* 17:40 बजे  *विक्रम संवत-2081* शाके-1946  *वी.नि.संवत- 2550*  *सूर्य -* सूर्यदक्षिणायन, उत्तर  गोल  ...