मुख्यमंत्री चौहान ने दी स्वर्ण और रजत पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई

भारत का गौरव बढ़ाया खिलाड़ियों ने आज का दिन पैरा ओलिंपिक खेलों में भारतीय इतिहास का स्वर्णिम दिन

 

ग्वालियर / मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने टोक्यो पैरा ओलिंपिक में भारत को स्वर्ण और रजत पदक दिलवाने वाले खिलाड़ियों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि इन खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा से पदक प्राप्त कर भारत का गौरव बढ़ाया है।

उल्लेखनीय है कि पैरा ओलिंपिक में आज भारत को पदक मिले हैंजिसमें भारत को मिला पहला गोल्ड पदक शामिल है। अवनि लखेरा ने 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग में  पहला स्थान प्राप्त कर गोल्ड मैडल जीता। इसी तरह योगेश कठुनिया को डिस्कस थ्रो (चक्का फेंकमें सिल्वर पदक मिला है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने विजेताओं को बधाई दी है। पुरूषों की ऊँची कूद टी-47 वर्ग में भारत के निषाद कुमार ने रजत पदक जीता। पुरूषों की भाला फेंक स्पर्धा में देव  झांझारिया ने रजत और सुंदर एस गुर्जर ने कांस्य पदक प्राप्त किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि कल ही टेबल टेनिस में भी कुभाविना बेन पटेल के श्रेष्ठ प्रदर्शन से भारत को रजत पदक मिला है। अपने खेल के प्रति कर्मठता और परिश्रम से खिलाड़ियों ने यह उपलब्धि प्राप्त की और देश का मान बढ़ाया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि आज का दिन पैरा ओलिंपिक खेलों में भारतीय इतिहास का स्वर्णिम दिन है। यह उपलब्धियाँ  हर्ष बढ़ाने वाली हैं। खिलाड़ियों की मेहनत और तप से भारत का शीश और ऊँचा हुआ है। खिलाड़ी राष्ट्र को गौरवान्वित करते रहें, देश की शुभकामनाएँ इनके साथ हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि समस्त खेल प्रेमियों को भी हृदय से बधाई देता हूँ। 

क्रमांक/280/21

 

मुख्यमंत्री चौहान ने रोपा कदम्ब का पौधा

 

 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट सिटी पार्क में आज कदम्ब का पौधा लगाया। मुख्यमंत्री श्री चौहान अपने संकल्प के पालन में प्रतिदिन एक पौधा लगाते हैं। कदम्ब को देव का वृक्ष माना जाता है। कदम्ब आयुर्वेद में अपने औषधीय गुणों के लिए प्रसिद्ध है। इसके फल नींबू की तरह होते हैं। कदम्ब के फूलों का अपना महत्व है। प्राचीन वेदों और रचनाओं में इन सुगन्धित फूलों का उल्लेख मिलता है। राधा-कृष्ण की अनेक लीलाओं का इसी वृक्ष के सुगन्धित वातावरण में होने का उल्लेख भी है।  


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

24 अक्टूबर 2024, गुरुवार का पंचांग

*सूर्योदय :-* 06:28 बजे   *सूर्यास्त :-* 17:41 बजे  *विक्रम संवत-2081* शाके-1946  *वी.नि.संवत- 2550*  *सूर्य -* सूर्यदक्षिणायन, उत्तर  गोल  ...