वेक्यूम इलेक्ट्रोन डिवाइसिस के क्षेत्र में अपार रोजगार - डा. वर्मा

 रविकांत दुबे AD News 24

ग्वालियर। जीवाजी  विश्वविद्यालय,  ग्वालियर  के  इंजीनियरिंग  संस्थान  में  ‘डिजाइन  इश्यूज  ऑफ  वियरेअबल  सिस्टमस एडं   डवलपमेंट   ऑफ   वेक्यूम   इलेक्ट्रोन   डिवाइसिस‘‘   विषय   पर   वेबिनार   का   आयोजन   इलेक्ट्रोनिक्स इंजीनियरिंग  विभाग  के  छात्रों  के  लिये  किया  गया।  

इंजीनियरिंग  संस्थान  के  डायरेक्टर,  डॉ.  संजय  कुमार गुप्ता  ने  कहा  कि  आज  एक  दक्ष  इंजीनियर  बनने  के  लिये  आपमें  स्किलस  का  आना  आवश्यक  है  और  यह आप  नई  टेक्नोलोजिज  को  सीखकर  डवलप  कर  सकते  हैं।  उन्होने  छात्रों  को  प्रेरित  करते  हुये  कहा  कि इसके लिये आप  विचारों से  स्वस्थ,  मन  को एकाग्र,  और  सिखने का  प्रयास निष्ठा से  करते रहें।  प्रथम सत्र में  स्पीकर  डा.  प्रतीक  जैन,  वी.आई.टी.,  अमरावती  ने  व्याख्यान  की  शुरूआत  ‘रिअल  टाईम  सिस्टमस‘  वर्सेस एम्बेडेड  सिस्टमस  करेक्टेरिस्टिक्स  को  बताते  हुये  इनकी  एप्लीकेशनस  में    इलेक्ट्रीकल,  इलेक्ट्रोनिक्स इंजीनियरिंग, इंडस्ट्रीयल, टेलीकम्यूनिकेशन, मिलिट्री आदि क्षेत्रां में बडते प्रयोग से की। उन्होंने रिअल टाईम सिस्टमस  और  एम्बेडेड  सिस्टमस  टेक्नोलोजिज  को  समझाते  हुये  कहा  कि  इनकी  बडती  एप्लीकेशनस डिवाइसिस  या  मेडिकल  और  मिलिट्री  इक्विपमेंटस,  पोर्टेबल  डिवाइसिस  की  डिजाइन  तक  ही  नही  है  बल्कि इसके साथ ही मोबाईल वर्ड, ई-वर्ड, अर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, आई.ओ.टी. आदि तक फैली है। 

डा. जैन ने सॉफ्ट  रिअल टाईम  और  हार्ड  रिअल टाईम की  टेक्सोनोमी को समझाते हुये  कंट्रोल  सिस्टमस  की  आंतरिक डिजाइन  को  डायबिटीज  कंट्रोल  सिस्टम  का  उदाहर ा  लेकर  पी.सी.बी.  लेयर्ड  कंस्ट्रक्शन  को  विस्तार  से समझाया  गया।  द्वितीय  सत्र  में  स्पीकर  डा.राजेन्द्र  वर्मा,  सीनियर  साइंटिस्ट,   सी.एस.आई.आर.-सेंट्रल इलेक्ट्रोनिक्स  इंजीनियरिंग  रिसर्च  इंस्टीटयूट  ;सीईईआरआईद्ध प्लानी  ;राजद्ध  ने  रिसर्च  एडं  डवलपमेंट  ऑफ वेक्यूम  इलेक्ट्रोन  डिवाइसिस  ;व्ही.ई.डीसद्ध  इन  कंट्री  एडं  केरियर  प्रोसपेक्टिव‘  विषय  पर  व्याख्यान  देते  हुये कहा  कि  आज  अपने  देश  में  वेक्यूम  इलेक्ट्रोन  डिवाइसिस  के  क्षेत्र  में  बहुत  अधिक  विकास  हुआ  है  उन्होंने इस  क्षेत्र  में  सी.एस.आई.आर.-सीईईआरआइ  के  प्रयासों  की  चर्चा  करते  हुये  विभिन्न  वेक्यूम  इलेक्ट्रोन डिवाइसिस में इलेक्ट्रोन गति के विज्ञान को समझाया और इसमें प्रयुक्त अलग.अलग माइक्रोवेव सोर्सेस जैसे मेगनेट्रोन,क्लायस्ट्रोन,  टीडब्लूटी,  ग्यरोट्रोनस  को  समझाया।  सीनियर  साइंटिस्ट  डा.वर्मा  ने  वेक्यूम  इलेक्ट्रोन डिवाइसिस  की  एप्लीकेशनस  की  विस्तार  से  चर्चा  करते  हुये  बताया  कि  कैसे  यह  विभिन्न  इंडस्ट्रियल, मेडिकल  और  स्ट्रेटेजिक  सेक्टर  की  बेकबोन  बना  है।  उन्होने  छात्रों  से  वेक्यूम  इलेक्ट्रोन  डिवाइसिस  के डवलपमेंट और एप्लीकेशनस के क्षेत्र में उपलब्ध बहुत अधिक जॉब संभावनाओं को बताया गया। इस अवसर पर आयोजन का संचालन मिनि भोला द्वारा एक्सपर्टस के परिचय एवं स्वागत के साथ किया गया। संस्थान के  इलेक्ट्रोनिक्स  इंजीनियरिंग  विभाग  के  शिक्षकगा  तथा  छात्रों  ने  वेबिनार  में  ऑनलाइन  भाग  लेकर  अपनी सहभागिता दी गई।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

बेफिक्र रहिये ! न कोई कटेगा और न कोई बटेगा

आखिर होसबोले  भी वो ही बोले जो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  पिछले कई महीनों से लगातार बोलते आ रहे हैं।  दोनों की  बोली और शब्...