सिंधिया ने किया बाढ़ से नुकसान का सर्वे: बोले- जल्द आंकलन कर दिया जाएगा मुआवजा

      केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जिले में बाढ़ से हुए नुकसान का हवाई सर्वे किया। सर्वे के बाद उन्होंने कहा की अब बारिश के बाद मौसमी बिमारियों का प्रकोप बढ़ेगा। स्वास्थ्य विभाग इस बात का इंतजार न करे की लोग बीमार हों और उसके बाद इलाज के लिए आए। विभाग पहले ही घर-घर जाकर बीमारियों की जांच करे, ताकि जरूरत पड़ने पर शुरुआत में ही इलाज किया जा सके। तीन डैशबोर्ड बनाकर उनमें सारी जानकारी दी जाए। पहले डैशबोर्ड में नदियों, बांधों का जलस्तर लिखा जाए। साथ ही, अगले 48 घंटों का मौसम का अनुमान भी उसी पर चस्पा किया जाए। 24 घंटे में यह डैशबोर्ड तैयार हो जाए। साथ ही बाढ़ के दौरान फंसे लोगों को रेस्क्यू के लिए किये प्रयासों पर कलेक्टर और SP की तारीफ की।

मंत्री सिंधिया ने अशोकनगर जिले में सर्वे करने के बाद गुना जिले का हवाई सर्वे किया। अशोकनगर से उड़कर उन्होंने सबसे पहले बमोरी और अन्य क्षेत्रों का हेलीकाप्टर से जायजा लिया। इसके बाद हेलिपैड पर ही अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों को इस आपदा से निपटने के लिए कई निर्देश दिए। उनके साथ जिले के प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, प्रदेश के पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया और गुना सांसद केपी यादव ने भी बाढ़ से नुक्सान का हवाई सर्वे किया। इसके बाद उन्होंने शहर के कई इलाकों में जाकर बाढ़ से हुए नुक्सान को भी देखा। उन्होंने कहा की जब इस तरह की बाढ़ आती है, तो स्वास्थ्य की शिकायतें आती हैं। बुखार, उलटी, फ्लू सहित कई बीमारियों से नागरिक ग्रसित हो जाते हैं। स्वास्थ्य विभाग को यह निर्देश दिए गए हैं की जो 450 गांव गुना के प्रभावित हुए हैं, वहां स्वास्थ्य विभाग का अमला अभी से टारगेट करके स्वास्थ्य शिविर का आयोजन करे। अभी से जांच की जाए। यह इन्तजार नहीं करना है की गांव में लोगों के बीमार होने की जब रिपोर्ट आएगी तब अमला सक्रिय होगा। अभी से इसकी शुरुआत कर देनी चाहिए। वहीँ, बिजली की समस्या भी है। ट्रांसफार्मर पानी में डूब गए हैं। उन्हें सुधारा जाना है। सुधारने के बाद एकदम से बिजली न शुरू की जाए। ऐसे में जब तक यह सुनिश्चित न हो जाए की सब ठीक है, तब तक बिजली चालू न की जाए। पहले पूरे सुरक्षा के मापदंडों को देखने के बाद ही यह शुरू हो।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

बेफिक्र रहिये ! न कोई कटेगा और न कोई बटेगा

आखिर होसबोले  भी वो ही बोले जो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  पिछले कई महीनों से लगातार बोलते आ रहे हैं।  दोनों की  बोली और शब्...