प्रभारी मंत्री सहित शहर वासियों ने पूर्व सांसद स्वर्गीय नारायण कृष्ण शेजवलकर को नमन किया


ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी के संस्थापकों में से एक, पूर्व सांसद, पूर्व महापौर, स्व. नारायण कृष्ण शेजवलकर की 98 वीं जयंती के अवसर पर आज  7 अगस्त 2021 को नगर निगम मुख्यालय स्थित उनकी प्रतिमा स्थल पर पहुंच कर प्रभारी मंत्री  तुलसीराम सिलावट एवं सांसद  विवेक नारायण शेजवलकर सहित शहर वासियों ने स्वर्गीय  नारायण कृष्ण शेजवलकर काका जी को पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।

निगम मुख्यालय स्थित प्रतिमा स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष  कमल माखीजानी एवं ग्रामीण जिला अध्यक्ष  कौशल शर्मा, पूर्व मंत्री  नारायण सिंह कुशवाहा, पूर्व महापौर श्रीमती समीक्षा गुप्ता , पूर्व विधायक  मुन्नालाल गोयल, पूर्व विधायक  मदन कुशवाहा ,साडा  के पूर्व अध्यक्ष  राकेश जादौन, भाजपा के वरिष्ठ नेता  वेद प्रकाश शर्मा ,  रामबरन सिंह गुर्जर, अशोक शर्मा,  हरीश मेवाफरोश,  सुधीर गुप्ता,  आशीष प्रताप सिंह राठौर ,  सतीश बोहरे , विनोद शर्मा,  विहबल सिंह सेंगर एवं नगर निगम आयुक्त  शिवम वर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं शहर वासियों ने स्वर्गीय नारायण कृष्ण शेजवलकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें