11 सितम्बर 2021 का राशिफल

पंडित रविकांत दुबे

मेष राशि

दफ्तर में आपके नवीन तरीकों को देखकर उच्च अधिकारी काफी प्रभावित होंगे। साथ ही विषम परिस्थिति में भी आसानी से काम कर पाने की आपकी कला को भी आज खूब सराहना मिलेगी। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज आप कोई जोखिम भरा फैसला न लें तो बेहतर होगा। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। आज परिजनों के साथ पर्याप्त समय बिताने का मौका मिलेगा और आप इस अवसर का जमकर लाभ उठाएंगे। माता-पिता के साथ आज आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा भी हो सकती है। जीवनसाथी के साथ प्यार और आपसी समझ मे वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति आपकी स्थिर रहेगी। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। आपका तनाव कम होगा और मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे।

वृष राशि

अगर आप अपने काम से काम रखेंगे तो बेहतर होगा। दूसरों के मामले में ज्यादा दखलअंदाजी करने से बचें अन्यथा आज आप स्वयं मुसीबत में पड़ सकते हैं। घर के कुछ सदस्यों का बर्ताव आज आपके प्रति ठीक नहीं रहेगा। ऐसे में आप काफी उदास रहेंगे। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज काम का बोझ अधिक रहेगा। आप काफी दबाव महसूस कर सकते हैं। बेहतर होगा आप ज्यादा तनाव न लें, साथ ही आज कोई भी काम अधूरा न छोड़ें। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन खर्चीला रहेगा। घरेलू खर्चे बढ़ सकते हैं। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं। आपको नकारात्मक विचारों से दूर रहने की सलाह दी जाती है। साथ ही आपको अच्छे खान पान के साथ अच्छी नींद भी लेने की जरूरत है।

मिथुन राशि

किसी अपने से आर्थिक मदद मिलने की संभावना है जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में कुछ सुधार आएगा। साथ ही आज आपके मन में जल्दी पैसे कमाने की तीव्र इच्छा होगी। बेहतर होगा आप जल्दबाजी में कोई गलत फैसला न लें। वैवाहिक जीवन में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। आपके जीवनसाथी का अस्थिर बर्ताव आपका दिन बिगाड़ सकता है। आप दोनों के बीच झगड़ा हो सकता है। आज कई चीज़ें आपके धैर्य की परीक्षा ले सकती हैं। ऐसे में आपको समझदारी का परिचय देना होगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपके काम में रफ्तार आएगी। हो सकता है आज काम का बोझ आज कुछ अधिक रहे लेकिन आप पूरे जोश और उत्साह के साथ अपना हर काम पूरा करेंगे।

कर्क राशि

आर्थिक मोर्चे पर आज बड़े लाभ का योग बन रहा है। अगर आप व्यापार करते हैं तो काम से जुड़ी छोटी सी यात्रा करनी पड़ सकती है। इसके अलावा आपको कोई नया ऑर्डर भी मिल सकता है। आज चीज़ें आपके पक्ष में नज़र आ रही हैं। आप मेहनत करें और आगे बढ़ें, सफलता आपको जरूर मिलेगी। दांपत्य जीवन के लिए दिन कुछ ठीक नहीं है। आपके प्रिय कुछ उखड़े हुए रहेंगे। अगर आप अपने खाली समय का सदुपयोग करते हैं तो इसका अच्छा फायदा आपको मिल सकता है। दफ्तर में आपको कोई महत्वपूर्ण कार्य सौंपा जा सकता है जिसे आप समय पर और सफलतापूर्वक पूरा कर पाएंगे। स्वास्थ्य की बात करें तो तनाव कम होने से आज आप काफी अच्छा महसूस करेंगे।

सिंह राशि

दफ्तर में आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा आ सकती है लेकिन उच्च अधिकारियों की मदद से जल्द ही आपकी इस समस्या का समाधान होगा। अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो आज कुछ परिवर्तन संभव है। आपको अपने ट्रांसफर की सूचना मिल सकती है। अचानक कोई बड़ा वित्तीय लाभ मिलने से आपकी आर्थिक परेशानियों का अंत होगा। घरेलू जिम्मेदारियों को अनदेखा न करें, आपके परिवार के सदस्य आपसे नाराज हो सकते हैं, विशेष रूप से आपके पिता आपसे नाखुश रहेंगे। जीवनसाथी से छोटी सी बात पर खटपट हो सकती है लेकिन बाद में सब कुछ शांत हो जाएगा। आपको अपने प्रिय का अनादर नहीं करना चाहिए। सेहत की बात करें तो ज्यादा घर से बाहर निकलने से बचें अन्यथा मुश्किल हो सकती है।

कन्या राशि

पैसों के मामले में सावधान रहें। संदिग्ध आर्थिक लेन-देन में फंसने से बचें। साथ ही आपकी फिजूलखर्ची की आदत आज आपको परेशानी में डाल सकती है। अपने खाली समय में कोई ऐसा काम करें जिससे आपको बेहतर महसूस हो, नहीं तो नकारात्मक विचार आपके मन में घर कर सकते हैं। कामकाज की बात करें तो आज किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से आपकी मुलाकात हो सकती है। यह मुलाकात भविष्य में आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी। व्यापार से जुड़े जातक आज अपने फैसले सोच समझकर लें। आपका कोई मित्र आपको गलत समझ सकता है। बेहतर होगा आज बहुत ही नापतोल कर बोलें, नहीं तो आपका कहा आपके खिलाफ जा सकता है। सेहत से जुड़ी परेशानियां आ सकती हैं।

तुला राशि

आर्थिके मोर्चे पर आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। पैसों की स्थिति में सुधार आएगा। आज आपकी अच्छी कमाई हो सकती है। आप खुद को बेहतर और ऊर्जावान महसूस करेंगे। साथ ही आपको सकारात्मकता का भी अनुभव होगा। आज आप अपनी मनपसंद चीज़ों को करने पर ज्यादा ध्यान देंगे। नौकरीपेशा जातकों को आज अपने वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा, साथ ही आपके काम की भी तारीफ होगी। कुछ मामलों में आज आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। बातचीत करते समय अपने शब्दों का प्रयोग सोच समझकर करें, नहीं तो अनजाने में ही सही आप दूसरों की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकते हैं।

वृश्चिक राशि

अगर आप नौकरी करते हैं तो आज आपको विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। कुछ सहकर्मी आपके काम में बाधा डालने की कोशिश कर सकते हैं। बेहतर होगा कि आप सूझबूझ से काम लें। वहीं दूसरी ओर व्यापारियों का संघर्ष जारी रहेगा। यदि आपको बार बार असफलता मिल रही है तो अपना आत्मविश्वास कमजोर न पड़ने दें। आप पूरी सकारात्मकता और हिम्मत से प्रयास करते रहें, जल्द ही चीजें आपके पक्ष में रुख करती नजर आएंगी। पैसों के मामले में आज का दिन अच्छा रहेगा। रुके हुए धन की प्राप्ति होने की संभावना है। पारिवारिक विवाद से आपको बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आप अपनी मानसिक शांति खो बैठेंगे। साथ ही इससे रिश्तों में भी दूरियां बढ़ जाएगी। इस तरह के मामलों में आपको जोश से नहीं बल्कि होश से काम लेना होगा।

धनु राशि

पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेगी। परिजनों के बीच प्यार, मेलजोल और एकता बनी रहेगी। कामकाज के मोर्चे पर दिन अनुकूल है। दफ्तर में अपने विरोधियों को अपने काम से आप मुंह तोड़ जवाब देंगे। साथ ही आपके वरिष्ठ भी आपकी मेहनत को सराहेंगे। आर्थिक मोर्चे पर दिन अच्छा है। प्राप्त हुआ धन उम्मीद के अनुसार होगा। हालांकि आज उधार देने से बचें। कुसंगति आपके लिए हानिकारक साबित हो सकती है, इसलिए आपको इस बात का ध्यान रखना होगा। गलत लोग आपको आपके लक्ष्य से भटका सकते हैं। शराब का सेवन न करें, खासतौर पर वाहन का प्रयोग करते समय इस बात का ध्यान रखें। जीवनसाथी की तरफ से कोई उपहार मिलने से आज बहुत आप खास महसूस करेंगे।

मकर राशि

आज आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। अचानक आपके सामने कोई बड़ी समस्या कर खड़ी हो सकती है। अगर आप इस परेशानी का सामना पूरी हिम्मत के साथ करेंगे तो जल्द ही और आसानी से आप इससे बाहर निकल सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान देने की जरूरत है। यदि आपकी शिक्षा में कोई बाधा आ रही है तो आपको अपने बड़ों और गुरुजनों की मदद लेनी चाहिए। आप पढ़ाई को लेकर जरा भी लापरवाही न करें। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। अनावश्यक खर्चों से बचें। अगर आप व्यापार करते हैं और आपने कर्ज लिया हुआ है तो आज लेनदार आप पर दबाव डाल सकते हैं। स्वास्थ्य की बात करें तो इस समय आपको अपनी सेहत का भी ध्यान रखना होगा। त्वचा से संबंधित कोई रोग हो सकता है। बेहतर होगा कि आप साफ सफाई का ख्याल रखें।

कुम्भ राशि

आपको अपने महत्वपूर्ण निर्णय बहुत ही सोच समझकर लेने होंगे। खासतौर पर घरेलू मामलों में एकतरफा निर्णय लेने से बचें। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आपके लिए बेहतर होगा कि आप अपने उच्च अधिकारियों का भरोसा जीतने की कोशिश करें। साथ ही सहकर्मियों के साथ भी अपना तालमेल बेहतर करने की कोशिश करें। शांत दिमाग से ही आप अपने काम पर फोकस कर पाएंगे। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आज बड़े खर्चे नहीं होंगे। सेहत की बात करें तो यदि आपको माइग्रेन की शिकायत है तो आज आपकी परेशानी बढ़ सकती है। आपके लिए अच्छा यही होगा कि आप काम के साथ पर्याप्त आराम भी करें।

मीन राशि

वैवाहिक जीवन मे स्थिति सामान्य होती नजर आ रही है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार लाने का प्रयास रंग ला सकता है। आपके बीच की सारी गलतफहमियां दूर होने से आप अपने प्रिय के साथ एक खुशनुमा दिन बिताएंगे। कामकाज की बात करें तो आज आप पूरी रचनात्मकता और सूझबूझ से अपने काम करेंगे जिसका उचित परिणाम आपको मिलेगा। अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो आज आपको आर्थिक लाभ हो सकता है। व्यापारी वर्ग को भी मुनाफा मिलने की संभावना है। आज की शाम आपके लिए बहुत ही खास गुजरने वाली है। अचानक किसी पुराने मित्र से आपकी मुलाकात संभव है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। आप खुद को सकारात्मक ऊर्जा से घिरा हुआ पाएंगे।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

अब चांदी ही चांदी ,मगर किसकी ?

  आज कोई पोलटिकल या कम्युनल बात नहीं होगी क्योंकि आज का मुद्दा तेजी से उछल रही चांदी है चांदी को रजत भी कहा जाता है।  रजतपट का नाम तो आपने स...