12 सितम्बर 2021 का राशिफल

पंडित रविकांत दुबे

मेष राशि

 जातकों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, जिसकी वजह से वे कार्य के प्रति ऊर्जावान रहेंगे व भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। इस सप्ताह मेष राशि के जातकों के मन में निराशा व अशांति के भाव रहेंगे। बातचीत में संतुलन बनाए रखें। मां का सहयोग मिलेगा, अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है।

वृष राशि 

 आपको मिले-जुले परिणाम मिलेंगे। कुछ दिनों के लिए आपके यहां खुशियां आएंगी, तो हफ्ते के कुछ दिन आपको संघर्ष करना पड़ सकता है। शिक्षा कार्य में व्यवधान आ सकता है। छात्रों का मन पढ़ाई से हटने की संभावना है। खर्चों में वृद्धि होगी। मन धार्मिक कार्यों में लगेगा। स्वस्थ रहने के लिए नियमित रूप से योगा करें।  इस सप्ताह आपको मिले-जुले परिणाम मिलेंगे। कुछ दिनों के लिए आपके यहां खुशियां आएंगी, तो हफ्ते के कुछ दिन आपको संघर्ष करना पड़ सकता है। शिक्षा कार्य में व्यवधान आ सकता है। छात्रों का मन पढ़ाई से हटने की संभावना है। खर्चों में वृद्धि होगी। मन धार्मिक कार्यों में लगेगा। स्वस्थ रहने के लिए नियमित रूप से योगा करें। 

मिथुन राशि

 परिवार के बुज़ुर्गों का आशीर्वाद व धनलाभ प्राप्त होगा। भाइयों के साथ चल रहे विवाद की समाप्ति होगी। पिछली गलतियों से सीखकर अपनी कार्यप्रणाली में सुधार कर सकें तो बेहतर होगा। आपकी सकारात्मक सोच व आत्मविश्वास आपको शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ बनाएगी।  परिवार के बुज़ुर्गों का आशीर्वाद व धनलाभ प्राप्त होगा। भाइयों के साथ चल रहे विवाद की समाप्ति होगी। पिछली गलतियों से सीखकर अपनी कार्यप्रणाली में सुधार कर सकें तो बेहतर होगा। आपकी सकारात्मक सोच व आत्मविश्वास आपको शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ बनाएगी। 

कर्क 

 अपनी कामयाबी पर घमंड करने से बचें व अपनी भावनाओं को वश में रखें। घर में साफ-सफाई रखने से धन लाभ व सुख-समृद्धि की प्राप्ति होगी। हर सुबह नहा-धोकर सूर्य को अर्घ्य देने से यश व कीर्ति में बढ़ोत्तरी होगी। स्वास्थ्य के प्रति बिल्कुल भी लापरवाही न बरतें। अच्छे डॉक्टर से सलाह लें।

सिंह 

 गुरु की दृष्टि पड़ने से इस सप्ताह सुख में वृद्धि होगी। नौकरी मे पदोन्नति के अवसर नज़र आ रहे हैं और संपत्ति का विस्तार होने के भी योग बनते दिख रहे हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई में मन एकाग्र करने की आवश्यकता है। दिन की शुरुआत में भजन-पूजा करने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होगी। वाहन चलाते समय सावधानी रखें व वाहन के रख-रखाव पर खर्चे बढ़ सकते हैं। कन्या राशि 

 जातकों को इस सप्ताह किसी भी जोखिम में पड़ने से बचने की आवश्यकता है। कारोबारियों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहने वाला है। तनाव से दूर रहने की कोशिश करें। माता का सानिध्य मिलेगा, वाहन सुख में वृद्धि होगी। किसी के भी व्यक्तिगत मामले में हस्तक्षेप न करें। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, लेकिन फिर भी खट्टी चीज़ों से परहेज़ करें।

तुला राशि 

 वाणी में कठोरता होने से रिश्तों की डोर कमज़ोर पड़ सकती है। इस राशि के जातकों पर बुध व सूर्य की कृपा रहेगी। बिगड़ते काम बनते नज़र आ रहे हैं। इस सप्ताह आपके प्रभाव में वृद्धि होने की संभावना है। रुका हुआ पैसा वापस आने की पूरी संभावना है। परिवार के साथ खरीददारी में उचित समय व्यतीत होगा। इस सप्ताह मार्केटिंग संबंधी कामों में ज़्यादा ध्यान देना फायदेमंद होगा।

वृश्चिक राशि

 इस राशि के जातकों का मकान, प्लॉट, प्रॉपर्टी संबंधी काम जल्द ही पूरा हो जाएगा। मां दुर्गा की अराधना करने से लाभ प्राप्त होगा। परिवार में सुख-शांति के योग बनते नज़र आ रहे हैं। कार्यक्षेत्र में उन्नति के मार्ग खुलेंगे। सप्ताह के अंत में वाणी से लाभ और सम्मान मिलेगा।

धनु राशि 

 जातकों को सप्ताह के अंत में खुशियां मिलने की संभावना है। छात्रों के लिए समय बहुत अनुकूल रहने वाला है। परिश्रम का मीठा फल मिलेगा। संतान के प्रति चिंता बढ़ सकती है, रहन-सहन असुविधापूर्ण रहेगा। 

मकर राशि 

 ग्रह गोचर आपके लिए लाभदायक परिस्थितियां बना रहे हैं। कोई फंसा हुआ पैसा निकालने के लिए किए गए प्रयास सफल हो जाएंगे। सगे-संबंधियों से अभद्र व कठोर भाषा का प्रयोग करन से बचें, अन्यथा परिस्थितियां बिगड़ सकती हैं। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे, अध्ययन में रूचि बढ़ेगी। संतान की ओर से सुख प्राप्त होगा।

कुंभ राशि 

 नौकरी में किसी दूसरे स्थान पर जाने के योग बनते नज़र आ रहे हैं। सप्ताह की शुरुआत में संतान की ओर से सुख प्राप्ति के योग हैं। आत्मविश्वास में कमी रहेगी लेकिन परिवार का सहयोग मिलेगा। किसी भी काम को करने से पहले उसके बारे में गहराई से सोच लें। बातचीत में संयत रहें, खर्चों में वृद्धि होगी। विदेशी संपर्क के कारण लाभ प्राप्त होगा।

 मीन राशि

 आपकी धन की स्थिति अच्छी रहने वाली है। परिवार के साथ किसी ट्रिप पर जा सकते हैं। अधिक परिश्रम करने से थोड़ी थकान व तनाव महससू हो सकता है। गणेश जी की उपासना करने से लाभ मिलेगा। खान-पान पर ध्यान दें, स्वास्थ्य में गड़बड़ी हो सकती है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

करंट लगने से 23 वर्षीय नव विवाहित युवती की हुई मौत

पति की लम्बी उम्र के लिए रखा था करवा चौथ का व्रत लेकिन खुद का जीवन हुआ खत्म aapkedwar news अजय अहिरवार चंदेरा–महिला ने पति की लम्बी उम्र के ...