कलेक्ट्रेट की जन-सुनवाई में लगभग 125 फरियादियों की समस्यायें सुनी गईं

   


 ग्वालियर / कोरोना की दूसरी लहर के कारण लंबे अरसे से बंद रही जन-सुनवाई मंगलवार को राज्य शासन के दिशा-निर्देशों के तहत सरकारी दफ्तरों में फिर से शुरू हुई। कलेक्ट्रेट की जन-सुनवाई में लगभग 125 फरियादियों की समस्यायें सुनी गईं।

    जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  आशीष तिवारी, अपर कलेक्टर  रिंकेश वैश्य व डिप्टी कलेक्टर यूनुस कुर्रेशी सहित जिला प्रशासन के अन्य अधिकारियों ने एक-एक कर सभी फरियादियों की समस्यायें सुनीं। साथ ही उनके आवेदनों के निराकरण की रूपरेखा तय की।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

24 अक्टूबर 2024, गुरुवार का पंचांग

*सूर्योदय :-* 06:28 बजे   *सूर्यास्त :-* 17:41 बजे  *विक्रम संवत-2081* शाके-1946  *वी.नि.संवत- 2550*  *सूर्य -* सूर्यदक्षिणायन, उत्तर  गोल  ...