27 सितंबर को ग्वालियर बंद को लेकर कांग्रेस ने निकाली पदयात्रा

 काले कृषि कानून से किसान है परेशान - डॉ. देवेन्द्र शर्मा

रविकांत दुबे AD News 24


ग्वालियर । कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी के नेतृत्व में भारत बंद के लिए आज मुरार के बारादारी चौराहा से शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा, विधायक डॉ. सतीश सिकरवार, ब्लॉक अध्यक्ष विनोद कुमार जेन के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी, माक्सवादी कम्युनिष्ट पार्टी, समाजवादी पार्टी, भारतीय राष्ट्रीय मजदूर दल के द्वारा पदयात्रा बारादरी चौराहा, मुरार थाना रोड, बंस स्टेंड चौराहा, गांगा मांई संतर आदि क्षेत्रो में पदयात्रा दुकानदारो, व्यापारियों, हर वर्ग से सम्पर्क करते हुए कहा कि आज देश में काला कृषि कानून से किसान परेशान है और महंगाई चरम सीमा पर है, बेरोजगारी बढ़ती जा रही हे, कोरोना से मृत हुए लोगो के परिवारजन दुखी है, एैसे गंभीर समय में केन्द्र और प्रदेश भाजपा सरकार इन वर्गो को राहत देने के बजाए हठधर्मी पर अड़ी हुई है, आज 27 सितंबर के भारत बंद मे ंग्वालियर का हर व्यापारी दुकानदार अपने-अपने कारोबार बंद करके किसानो के साथ काला कृषि कानून वापस कराने के लिए आगे आ गया है। 

शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा, विधायक डॉ. सतीश सिंह सिकरवार, ब्लॉक अध्यक्ष विनोद कुमार जेन, सीपीआईएम से रामविलास गोस्वामी, वीरबल सिंह चेन, अखिलेश यादव, भगवान दास सैनी, समाजवादी पार्टी से रणवीर यादव, भारतीय राष्ट्रीय मजदूर दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष विशाल सिंह किटकिटिया, विशंम्भर राठौर, अभिभाषक कांग्रेस से पूरन सिंह राणा, अलबेल सिंह राणा, सीपीआई से अशोक पाठक, संयुक्त किसान मोर्चा से भगवान सिंह गुर्जर, मजदूर कांग्रेस से पीपी शर्मा, लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी से अजय सिंह यादव ने बारादरी चौराहा, मुरार थाना रोड, बस स्टेंड चौराहा, गांगा मांई संतर के क्षेत्रो मे ंजगह-जगह जनता से संम्पर्क करते हुए कहा कि भाजपा सरकार द्वारा कृषि प्रधान भारत देश को कृषि विहीन भारत बनाया जा रहा है, आज 27 सितंबर को विपक्षी दलो द्वारा भारत बंद का आव्हान किया गया है आओ सब मिलकर किसानो का साथ निभांए, आज 27 सितंबर को ग्वालियर बंद करांए।  

पदयात्रा में राकेश पाराशर, यदुनाथ सिंह तौमर, प्रदेश प्रवक्ता राम पांडे, ब्लॉक अध्यक्ष सुनील श्रीवास राकेश गुर्जर, संजय सिंह राठौर, युवा कांग्रेस अध्यक्ष हेवरन सिंह कंसाना, सेवादल अध्यक्ष हरेन्द्र गुर्जर, महिला कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष वीणा भारद्वाज, सीमा समाधिया, रूपेश दुबे, अनिल शर्मा, महादेव अपोरिया, दाउ मुदगल, देवेन्द्र शर्मा सेवादल, रूपेश यादव, बेताल सिंह गुर्जर, भगवान सिंह गुर्जर, जसवंत शेजवार, विकास उपाध्याय, राजेश पाल, पूरन सिंह राणा, संजीव दीक्षित, राम किशन शर्मा, राजेश सोन, विमल शर्मा, आकाश, सुनील यादव, कुलदीप टेगेर, वृंदा सिकरवार, शिवम करहिया, संतू सिकरवार, रामबाबू शर्मा, राकेश शर्मा आदि ने जनसंम्पर्क करते हुए दुकादारो, व्यापारियां व आमनागरिको से कहा कि भाजपा सरकार देश को पूंजीपतियों का गुलाम बनाने जा रही है, यह विपक्षी दलो द्वारा देश को बचाने की पदयात्रा है हम सब मिलकर आज 27 सितंबर को भारत बंद में सहयोग प्रदान करें, और भारत बंद को सफल बनांए। 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

अब चांदी ही चांदी ,मगर किसकी ?

  आज कोई पोलटिकल या कम्युनल बात नहीं होगी क्योंकि आज का मुद्दा तेजी से उछल रही चांदी है चांदी को रजत भी कहा जाता है।  रजतपट का नाम तो आपने स...