किसानों को नहीं होने देगे कोई भी परेशानी- दर्शन सिंह

अजय अहिरवार AD News 24 

टीकमगढ़ । बुधवार को भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष के प्रथम आगमन पर जिले में विभिन्न स्थानों पर स्वागत और अभिनंदन किया गया। इस दौरान शहर के उत्सव है भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया। जहां कार्यकर्ताओं में किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह एवं प्रदेश उपाध्यक्ष खरगापुर विधायक राहुल सिंह द्वारा कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन किया बताया गया है कि किसान मोर्चा द्वारा किसानों के हित में चल रही तमाम योजनाओं का किसानों को लाभ दिलाया जाएगा किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी पत्रकारों द्वारा जब पूछा गया कि इस समय बरसात कम होने पर किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है साथ ही बिजली की समस्या से भी किसान जूझ रहे हैं उत्तर प्रदेश अध्यक्ष द्वारा बताया गया की सरकार द्वारा किसानों के हित में कार्य किया जा रहा है और पार्टी कार्यकर्ताओं को भी कहा गया है किसानों को कोई भी परेशानी आती है उसका तत्काल निराकरण कराने का प्रयास करें किसान मोर्चा का प्रथम उद्देश्य किसानों के हित में काम करना है और किसान मोर्चा इस कार्य में तत्परता से अपना दायित्व निभा रहा है और किसानों को किसी प्रकार की समस्या नहीं आने दी जाएगी किसानों की हर समस्या के साथ किसान मोर्चा कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहेगा। इस मौके पर खरगापुर विधायक राहुल सिंह लोधी भाजपा जिला अध्यक्ष अमित राणा सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

ओबीसी महासभा ने कलेक्टर के नाम दस सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

तहसीलदार की गैर मौजूदगी में पटवारी ने लिया ज्ञापन भाजपा और कांग्रेस जनप्रतिनिधियों के खिलाफ मुर्दाबाद के लगाए नारे Aapkedwar news–अजय अहिरवा...