"खुशियों की दास्तां" अब विवेक को हर महीने मिलेगी जेब खर्च के लिए दिव्यांग पेंशन

रविकांत दुबे AD News 24

ग्वालियर | माधव अंध आश्रम में रहने वाले नेत्रहीन दिव्यांग विवेक कुमार को अब हर महीने अपनी जेब खर्च के लिए दिव्यांग पेंशन के पैसे मिलेगें। अपना दिव्यांग पेंशन स्वीकृति पत्र पाकर विवेक बहुत खुश हुए उन्होंने कहा कि अब हमें छोटी-छोटी चीजों के लिए किसी के सामने हाथ नहीं फैलाने पडेंगे।

नोडल अधिकारी जनकल्याण श्रीमती पूर्वी अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि माधव अंधआश्रम में रहने वाले विवेक कुमार वर्मा जो कि नेत्रहीन हैं, कई दिनों से परेशान हो रहे थे कि उन्हें दिव्यांग पेंशन मिल जाए। इसके लिए उन्होंने अपने दस्तावेज भी पूर्ण कर लिए थे, जब वह अपने एक सहयोगी के साथ सिटी सेंटर स्थित निगम मुख्यालय में जनकल्याण विभाग में पंहुचे और अपनी जानकारी नोडल अधिकारी जनकल्याण को दी तो उन्होंने तत्काल विवेक की दिव्यांग पेंशन स्वीकृत कराने की कार्यवाही करते हुए, कुछ ही देर में विवेक कुमार वर्मा को दिव्यांग पेंशन का स्वीकृति पत्र प्रदान कर दिया। दिव्यांग पेंशन का स्वीकृति पत्र प्राप्त कर विवेक के चेहरे पर मुस्कराहट आ गई। उन्होंने कहा कि अब मुझे छोटे-छोटे खर्च के लिए किसी के सामने हाथ नहीं फैलाना पडेगा और अब मैं अपने स्वयं के खाते से प्रतिमाह पैसे निकालकर अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति कर सकूंगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

अब चांदी ही चांदी ,मगर किसकी ?

  आज कोई पोलटिकल या कम्युनल बात नहीं होगी क्योंकि आज का मुद्दा तेजी से उछल रही चांदी है चांदी को रजत भी कहा जाता है।  रजतपट का नाम तो आपने स...