केंद्र एवं प्रदेश की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने में युवा मोर्चा की सक्रिय भागीदारी होगी --विवेक चौहान

मोर्चा कार्यकर्ताओं ने चौहान का साफा एवं माला पहना कर अभिनंदन किया

रविकांत दुबे AD News 24

            ग्वालियर  / भारतीय जनता युवा मोर्चा नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष श्री विवेक चौहान ने आज भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री अशोक जैन के निवास स्थान घास मंडी मुरार ग्वालियर पर पहुंच कर भेंट की एवं उपस्थित वरिष्ठ जनों का आशीर्वाद लिया तदुपरांत वहां मौजूद युवा मोर्चा के जेस्ट श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं एवं वरिष्ठ नेताओं ने श्री विवेक चौहान का साफा  एवं माला पहनाकर अभिनंदन किया /

             नवनियुक्त  युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री विवेक चौहान ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा मोर्चा का एक-एक कार्यकर्ता देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह जी चौहान की सरकार की लोक कल्याणकारी नीतियों को आम जनमानस तक पहुंचाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे उन्होंने कहा कि मुझे एवं युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं को वरिष्ठ नेतृत्व का पूर्ण आशीर्वाद प्राप्त है हम सब मिलकर भारत सरकार के यशस्वी केंद्रीय कृषि कल्याण मंत्री माननीय श्री नरेंद्र सिंह जी तोमर द्वारा किसानों के हित में जो बिल लोकसभा एवं राज्यसभा में पारित कर किसानों की माली हालत सुधारने का एक क्रांतिकारी कदम उठाया है किसान बिल को लेकर गांव गांव जाकर किसान बिल की उपलब्धियों को बताएंगे /

            कार्यक्रम का संचालन युवा मोर्चा भगत सिंह मंडल कोषाध्यक्ष सनी दंडोतिया ने एवं आभार प्रदर्शन युवा मोर्चा जिला ग्वालियर ग्रामीण सह मीडिया प्रभारी अमरीश शर्मा ने किया/

          इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला ग्वालियर ग्रामीण बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के संयोजक पंडित आदर्श दीक्षित , राज सिंह भोड भारतीय जनता पार्टी भगत सिंह मंडल पूर्व मीडिया प्रभारी पंकज पाठक भाजपा भगत सिंह मंडल कार्यालय मंत्री महेंद्र गुप्ता भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग जिला मंत्री शिव सिंह बघेल भाजपा कार्यकर्ता एवं पूर्व जेल डायरेक्टर गोपाल झा भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला पदाधिकारी गण गौरव जैन अमरीश शर्मा सनी दंडोतिया अखंड अग्रवाल संदीप शर्मा, सचिन पचौरी, नीरज जैन, आदित्य जादौन, प्रशांत सेंगर, देवेश गोयल, रोहीत भिलवाल, युवा मोर्चा कार्यकर्ता रमाशंकर शर्मा हिमांशु श्रीवास विश्वेंद्र सिकरवार गौरव बघेल कुनाल घेघट मुकेश शर्मा आदि शामिल थे /


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

23 अक्टूबर 2024, बुधवार का पंचांग

*सूर्योदय :-* 06:28 बजे   *सूर्यास्त :-* 17:42 बजे  *विक्रम संवत-2081* शाके-1946  *वी.नि.संवत- 2550*  *सूर्य -* सूर्यदक्षिणायन, उत्तर  गोल  ...