अपराधियों पर नकेल कसने वाले एस.आई. रघुराज सिंह की कार्यवाही से घबराये बदमाश

अजय अहिरवार AD News 24

टीकमगढ़ । अपराधियों के लिए तेजतर्रार और आम लोगों के लिए मिलनसार एसआई रघुराज सिंह टीकमगढ़ कोतवाली थाने में पदस्थ एस.आई. रघुराज सिंह जहां आरोपियों के लिए खतरनाक हैं। तो वही फरियादियों के लिए मिलनसार होकर उन्हें विश्वास दिलाते हैं। पुलिस हमेशा उनके साथ है उनके लिए ही काम कर रही है। पुलिस जनता की सेवा है और लोगों को विश्वास दिलाते हुए उनके ऊपर हुए अत्याचार करने बाले आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाख़ों के पीछे पहुचाते रहते है। वही एस. आई. रघुराज सिंह द्वारा कोतवाली प्रभारी के रूप में भी बखूबी जिम्मेदारी निभाई गई है एवं बीते दिनों पुराने बस स्टैंड पर उपद्रवियों द्वारा काफी उत्पाद मचाया था जिसकी शहर में काफी चर्चाओं का विषय बना हुआ था। परंतु एस.आई. रघुराज सिंह ने उक्त उपद्रवियों के खिलाफ मामला दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी। जिसके बाद अगले ही दिन उत्पात में शामिल लोगो को घर में घुसकर गिरफ्तार किया। वही उत्पात मचाने व मेन मुखिया को 2 दिनों के अंदर ही गिरफ्तार कर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहा से उन्हें सीधे जेल भेज दिया गया था। इसी तरीके से अपराध होने पर अपनी तत्परता से मौके पर पहुंचकर मामले को समझ कर अपनी कार्रवाई में जुट जाते हैं, और सही समय आने पर आरोपियों पर अपना शिकंजा कसकर उन्हें गिरफ्तार करते हैं।ऐसी कार्यवाहियो से अपराधियो मे भय का माहौल बन गया है।इसी प्रकार से कार्यवाही चलती रही तो निश्चित ही गुन्डे माफिया या तो शराफत से रहने लगेगे या शहर छोड़ देगे। एस.आई रघुराज की कार्यवाही शहर भर मे चर्चा का विषय बनी हुई है हर कोई इनकी तारीफ कर रहा है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

अब चांदी ही चांदी ,मगर किसकी ?

  आज कोई पोलटिकल या कम्युनल बात नहीं होगी क्योंकि आज का मुद्दा तेजी से उछल रही चांदी है चांदी को रजत भी कहा जाता है।  रजतपट का नाम तो आपने स...