युवा कांग्रेस ने यंग इंडिया के बोल कार्यक्रम लांच किया


रविककांत दुबे AD News 24

मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस युवाओं को जोड़ने की नई पहल कर रही है। इसके लिए युवा कांग्रेस ने यंग इंडिया के बोल कार्यक्रम लांच किया है। इसके तहत युवाओं को अपने क्षेत्रीय एवं राष्ट्रीय मुद्दोें पर अपने विचार भेजना है। इसके वीडियो भी मगाए जाएंगे। इसमें अच्छे वक्ताओं को युवा कांग्रेस प्रवक्ता बनाएगी। इसके लिए युवक कांग्रेस की वेबसाइट पर गुगल फाॅर्म जारी किया गया है। वहीं, 17 सितंबर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस को युवक कांग्रेस राष्ट्रीय बेराजगार दिवस के रूप में मनाएगी।

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में बुधवार को भारतीय युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता पराग शर्मा ने कहा कि यंग इंडिया के बोल कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं के लिए एक ऐसा मंच तैयार करने का कार्य करेगी। जिसमें युवा अपने क्षेत्रीय एवं राष्ट्रीय मुद्दों पर अपने विचार साझा कर सके। इस पूरी प्रक्रिया के एक गूगल फॉर्म जारी किया गया है। जो 22 अक्टूबर तक भरना होगा। जिससे प्रतिभावान युवाओं को चयन कर उन्हें महत्वपूर्ण भूमिका दी जाएगी।

युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया ने बताया अखिल भारतीय युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्ही वी श्रीनिवास के आव्हान पर मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस के रूप में मनाएगी। कांग्रेस नेता ने कहा कि आज बेरोजगारी राष्ट्रीय व्यापी समस्या बन गई है जिसको लेकर पूरे देश में युवाओ के बीच रोष व्याप्त है। इस समस्या के खिलाफ मप्र के प्रत्येक जिले में हल्ला बोल प्रदर्शन किया जाएगा

मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष विवेक त्रिपाठी ने कहा की 2 करोड़ रोजगार का वादा कर सत्ता में आई भाजपा सरकार रोजगार के नए अवसर प्रदान करने में पूर्णतः विफल साबित हुई है। शिवराज सरकार द्वारा प्रदेश के युवाओ के लिए लॉटरी योजना जैसी कुप्रथा शुरू करने जा रही है, जिसका युवा कांग्रेस पुरजोर विरोध करेगी। उन्होंने कहा कि एक ओर भारतीय जनता पार्टी देश की संपत्तियों को कौड़ी के दाम में बेच रही हैं वही दूसरी तरफ सरकार प्रदेश में लाॅटरी और जुआ को प्रतिबंध मुक्त कर रही है। जिससे प्रदेश में अपराध को बढ़ावा मिलेगा। इसका युवक कांग्रेस विरोध करेंगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

24 अक्टूबर 2024, गुरुवार का पंचांग

*सूर्योदय :-* 06:28 बजे   *सूर्यास्त :-* 17:41 बजे  *विक्रम संवत-2081* शाके-1946  *वी.नि.संवत- 2550*  *सूर्य -* सूर्यदक्षिणायन, उत्तर  गोल  ...