1 नवंबर 2021 का राशिफल

 पं. रविकांत दुबे


मेष राशि

व्यापार में लाभ हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। अविवाहित लोगों को संबंधों की जानकारी मिलेगी। कार्यस्थल पर शुभ समाचार मिलेगा। समय पर अपनी जिम्मेदारी को पूरा करने में सक्षम होंगे। विरोधियों से सावधान रहें। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं। तनाव दूर होगा।

 वृष राशि

आज आप सकारात्मक रहेंगे। आज आप अच्छा काम करेंगे। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। निजी जीवन की समस्याओं को भी सुलझाने के लिए आज आप समय देंगे। मानसिक रूप से मजबूत रहें, जिससे परेशानी कम होगी। संतान पक्ष की ओर से शुभ समाचार सुनने की संभावना रहेगी। दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी। मित्रों से मुलाकात होगी। यात्रा स्थगित करें।

 मिथुन राशि

शुभ समाचार मिलेगा। धार्मिक यात्रा की संभावना है। व्यापार में निवेश के लिए समय अच्छा है। काम की अधिकता के कारण आपको थकान महसूस होगी। दोस्तों से मिलते समय आप पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। मौज-मस्ती और मनोरंजन की प्रवृत्ति में समय व्यतीत होगा। सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे। अजनबियों से सावधान रहें।

 कर्क राशि

नौकरी में बदलाव पर विचार कर सकते हैं। विद्यार्थियों का प्रयास सफल होगा। भाग्य आपका साथ दे सकता है। नई शुरुआत करने में भी आपको सफलता मिल सकती है। कर्ज की राशि वापस मिलने की संभावना है। व्यापार में नए सौदे हो सकते हैं। कार्यस्थल पर शुभ समाचार मिलेगा। तनाव दूर होगा। टहलने जा सकते हैं।

 सिंह राशि

आज अच्छा दिन होगा। करियर से जुड़े कार्यों में युवाओं को सफलता मिलेगी। भागदौड़ ज्यादा हो सकती है। व्यापार में अच्छा लाभ होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित हो सकते हैं। आमदनी बढ़ाने के लिए आप कोई नया तरीका अपना सकते हैं। वाणी पर संयम रखें। अपनी जिम्मेदारी को समय पर पूरा करने का प्रयास करें। कीमती सामान की रक्षा करें।

 कन्या राशि

आपको हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी। यात्रा पर जा सकते हैं। लेन-देन से जुड़े मामले को लेकर समस्या हो सकती है। पार्टनर पर नजर रखें। व्यापार के क्षेत्र में आपको लाभ, प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। पुराने विवाद आज आपके सामने आ सकते हैं। रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। कोई नई योजना बन सकती है। कुप्रथा से दूर रहें।

 तुला राशि

आज का दिन उलझन भरा रहेगा। रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। नौकरी और व्यापार में समय पर सहयोग नहीं मिलने से परेशानी हो सकती है। कुछ लोग आपके काम का विरोध भी कर सकते हैं। इसके अलावा आप कुछ नया और बहुत कुछ करने के बारे में सोच सकते हैं। अजनबियों से सावधान रहें। खान-पान में लापरवाही न करें।

 वृश्चिक राशि

आपके रुके हुए काम अपने आप आगे बढ़ेंगे। अज्ञात बाधा दूर होगी। कार्यक्षेत्र में सामंजस्य रहेगा। नए अवसर प्राप्त होंगे, जिससे मानसिक प्रसन्नता रहेगी। आपका वैवाहिक जीवन भी खुशियों से भरा रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें। किसी काम में कुछ नुकसान हो सकता है। युवाओं को लाभ होगा। सावधानी से खर्च करें।

 धनु राशि

विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। पढ़ने में रुचि रहेगी। लंबी दूरी की यात्रा की योजना बन सकती है। आनंद लें आपको भाग्य का साथ मिलेगा। पुरानी समस्याएं दूर होंगी। आप अपने व्यवहार में बदलाव लाने का प्रयास करेंगे। आर्थिक लाभ भी होगा। सोच-समझकर निर्णय लें। व्यापार में वृद्धि होगी। किसी से मतभेद सुलझेंगे। बुजुर्गों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अनजान लोग बाधा उत्पन्न कर सकते हैं। उत्तेजित न हों।

 मकर राशि

व्यापार की स्थिति अनुकूल हो सकती है। लंबित कार्यों को पूरा करने का प्रयास करें। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति से आपको नए विचार मिल सकते हैं। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। जिम्मेदारी बढ़ सकती है। किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। पार्टनर से अनबन हो सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें। अच्छा काम करेंगे।

 कुंभ राशि

व्यापार के सिलसिले में यात्रा पर जाएंगे। अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। नई शुरुआत करने के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। अपने सहकर्मियों के साथ अच्छा व्यवहार करें। सेहत के प्रति लापरवाही न बरतें। धन लाभ होगा। निवेश प्रस्तावों से बचें। सोच-समझकर खर्च करें। संतान पक्ष की सफलता से प्रसन्नता होगी।

 मीन राशि

परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। अपने व्यवहार में सुधार लाने का प्रयास करें। कारोबारियों के लिए समय शुभ है। सामाजिक कार्यों में भाग ले सकते हैं। यात्रा सुखद रहेगी। संपत्ति में वृद्धि होगी। त्योहार का आनंद लें। दर्द दूर हो जाएगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

25 अक्टूबर 2024, शुक्रवार का पंचांग

*सूर्योदय :-* 06:29 बजे   *सूर्यास्त :-* 17:40 बजे  *विक्रम संवत-2081* शाके-1946  *वी.नि.संवत- 2550*  *सूर्य -* सूर्यदक्षिणायन, उत्तर  गोल  ...