12 अक्टूबर 2021 का राशिफल

पंडित रविकांत दुबे

मेष राशि 

आज आपका दिन उत्साह से भरा रहेगा। मांगलिक कामों में सम्मिलित हो सकते हैं। कार्य क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपके कामों की प्रशंसा करेंगे। आप कोई सराहनीय कार्य कर सकते हैं। किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। व्यापार के सिलसिले में आप किसी की यात्रा पर जा सकते हैं। आपके द्वारा की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। ईश्वर की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। बच्चों की तरफ से टेंशन खत्म होगी। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा।

वृष राशि

आज व्यापारी वर्ग को विशेष रूप से अच्छे फल की प्राप्ति होने की प्रबल संभावना है। धन लाभ मिलने के योग हैं। कार्य क्षेत्र में कोई बड़ा बदलाव आ सकता है, जो आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। परिवार की तरफ से आपकी चिंता खत्म होगी। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं तो आज का दिन ठीक नजर आ रहा है। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रुके हुए कार्य प्रगति पर आ सकते हैं। दोस्तों के साथ कहीं घूमने की योजना बन सकती है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है।

मिथुन राशि

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। कोई नया व्यापार शुरू करने की योजना बना सकते हैं, जिसका आपको भविष्य में लाभ मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में हालात अच्छे बने रहेंगे। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि आपके ऊपर रहेगी। घर में कोई मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन पर चर्चा हो सकती है। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। कारोबार में बढ़ोतरी के योग नजर आ रहे हैं। खानपान में रुचि बढ़ेगी। परिवार वालों के साथ आप अपने मनपसंद व्यंजन का आनंद ले सकते हैं। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे।

कर्क राशि 

आज आपका दिन शुभ नजर आ रहा है। कामकाज में लगातार सफलता हासिल होगी, इसके साथ ही आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। अनुभवी लोगों से संपर्क बनेंगे, जिसका भविष्य में लाभ मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। पारिवारिक माहौल खुशहाल रहेगा। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों का आज का दिन अच्छा व्यतीत होने वाला है। किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। किस्मत पूरा-पूरा साथ देने वाली है। जरूरी कामों में कम मेहनत में अधिक सफलता मिलने के योग हैं।

सिंह राशि

आज विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में शुभ फल की प्राप्ति होगी। आपको अपनी मेहनत के अनुसार सफलता मिलने के योग हैं। उच्च शिक्षा प्राप्ति के लिए विदेश जाने की योजना सफल हो सकती है। दूर संचार माध्यम से शुभ समाचार मिल सकता है। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। आप सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। ऑफिस के काम से किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है, आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी।

कन्या राशि 

आज आपका दिन बेहद खास नजर आ रहा है। घर परिवार में चल रही परेशानियों का समाधान निकल सकता है। आपका मन प्रसन्न रहेगा। कामकाज में आपका मन लगेगा। आपको अपने जरूरी कामों में सफलता हासिल होगी। कोई नया काम मिल सकता है। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बन सकती है। विवाह योग्य लोगों को विवाह का अच्छा रिश्ता मिलने के योग नजर आ रहे हैं। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग बन रहे हैं।

तुला राशि

आज आप अपनी चतुराई के बल पर कामकाज में अच्छी सफलता हासिल करेंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य की योजना इच्छा अनुसार पूरी हो सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। कामकाज में लगातार सफल हासिल होगी। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। अनुभवी व्यक्तियों की मदद से आप अपने करियर के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे। काफी लंबे समय से रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। अगर आपने पहले निवेश किया है तो उसका अच्छा फायदा मिलेगा। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। गुरुजनों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।

वृश्चिक राशि 

आज आपका दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा नजर आ रहा है। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी मत कीजिए अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। माताजी की सेहत में सुधार आएगा। आज आपको कुछ नया ज्ञान मिल सकता है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी, कठिन विषयों में गुरुजनों की मदद मिल सकती है। आप अपना कोई भी काम अधूरा ना छोड़े। काम के सिलसिले में किसी पर भी ज्यादा भरोसा करने से बचना चाहिए। परिवार के सदस्यों की तरफ से सुख और सहयोग की प्राप्ति होगी। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा।

धनु राशि

आज आपका दिन अच्छा नजर आ रहा है। पारिवारिक सुख की प्राप्ति होगी। मांगलिक कार्य समारोह में शामिल हो सकते हैं। व्यक्ति विशेष से मुलाकात यादगार रहेगी। कामकाज के लिए दिन बहुत ही उत्तम नजर आ रहा है। मन में नया उत्साह और जोश नजर आ रहा है। प्रेम संबंधों में सफलता मिलने के योग हैं। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है।

मकर राशि

आज कार्य क्षेत्र में आपका प्रभाव बना रहेगा। अच्छा धन लाभ मिलने की उम्मीद है। पारिवारिक जरूरतों पर आपका पूरा ध्यान रहने वाला है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। आप अपने प्रत्येक कार्य बहुत ही आसानी से पूरे कर सकते हैं। छात्रों को परीक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। ज्यादातर मामलों में किस्मत साथ देने वाली है।

कुंभ राशि

आज आपका दिन अच्छा व्यतीत होगा। व्यापार में लाभ मिलने की संभावना है। नौकरी के क्षेत्र में प्रमोशन मिल सकता है। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिलेगा। कामकाज के लिए आज का दिन बेहतरीन साबित होगा। कम मेहनत में अधिक सफलता हासिल होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। बच्चों की तरफ से टेंशन खत्म होगी। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है तो फैसला आपके पक्ष में आ सकता है।

मीन राशि

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। नौकरी के क्षेत्र में कार्यभार अधिक होने की वजह से शारीरिक थकान महसूस हो सकती है। काम के साथ-साथ आपको अपनी सेहत पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है। बाहर के खानपान से परहेज कीजिए। नए कार्य की शुरुआत लाभकारी सिद्ध होगी। कोर्ट कचहरी के मामलों से आपको छुटकारा मिल सकता है।


 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

भारतीय ज्योतिषियों की बलिहारी

  मेरा ज्योतिष में किंचित क्या रत्ती भर विश्वास नहीं है ,लेकिन मेरे विश्वास करने और न करने से क्या फर्क पड़ता है। देश की बहुसंख्यक जनता का वि...