29 अक्टूबर 2021 का राशिफल

   पं. रविकांत दुबे

मेष राशि

आप महत्वाकांक्षी उद्यम में प्रवेश कर सकते हैं। यह आर्थिक रूप से फायदेमंद साबित होगा।  यदि आप उच्च अध्ययन, नौकरी या व्यावसाय के लिए विदेश जाना चाहते हैं तो आपको स्वयं के प्रयासों से सफलता मिलेगी। व्यापार में शामिल लोग किसी पुराने मित्र की मदद ले सकते हैं।  राजनीति या सामाजिक कार्यों से जुड़े लोग खुद को दृढ़ता से स्थापित करेंगे। धन संबंधी मामले आसानी से आगे बढ़ेंगे और आप अच्छा मुनाफा भी कमाएंगे। पारिवारिक संदर्भ में आप अपने परिवार के सुखमय जीवन के लिए भौतिक वस्तुओं पर भी खर्च करेंगे। 

वृष राशि   

आज के दिन आपके खर्चे काफी होंगे। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। परिवार से कोई दूर यात्रा पर जा सकता है। धार्मिक क्रियाकलापों में मन लगेगा। ऑफिस में मन कम लगेगा। काम से जी चुराने के योग बन रहे हैं, इसलिए थोड़ा ध्यान दें। पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण रहेगा। दांपत्य जीवन के लिए दिन कमजोर है। जो लोग लव रिलेशनशिप में है, उन्हें आज अच्छे परिणाम मिलेंगे। 

मिथुन राशि 

 आज मन में कुछ उतार-चढ़ाव रहेंगे। किसी पारिवारिक समस्या को शांति के साथ सुलझाने में सक्षम साबित होंगे। अगर आपने अपने गुस्से पर काबू नहीं रखा तो आपके घर का माहौल बिगड़ सकता है। आपको अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखने की ज़रुरत है। किसी के प्रति दिल में बसी भावना का इजहार करने का सही मौका मिल सकता है। जरूरत पड़ी तो पैसों की मदद भी आपको मिल सकती है। अपनी प्लानिंग को बचा कर रखें, आपके लिए अच्छा रहेगा। 

कर्क राशि 

प्रियजनों के साथ समय बिताना आनंददायक रहेगा। व्यावसायी संदर्भ में आज आप महसूस कर सकते हैं कि आपके पास बहुत अधिक काम है, किंतु उसे पूरा करने के लिए समय बहुत कम है। व्यावसायिक, आर्थिक और सामाजिक प्रतिबद्धता का आपके आदेशों पर एक मजबूत प्रभाव पड़ेगा. आगे बढ़ने की संभावनाएं और बढ़ेंगी। भाई-बहनों की सामाजिक स्थिति में वृद्धि होगी। प्रेमी युगलों के लिए आज का दिन शुभ नहीं है। 

सिंह राशि 

 आज का दिन विद्यार्थियों के लिए काफी अनुकूल रहेगा। उच्च शिक्षा प्राप्त करने की दिशा में सफलता मिलेगी। प्रेम संबंधों के लिए भी दिन बेहतर है। जिनकी शादी हो चुकी है, उनके दांपत्य जीवन में कुछ समस्याएं रह सकती हैं। कार्यस्थल पर आपका काम आपके लिए कोई खुशखबरी लेकर आ सकता है। स्वास्थ्य मजबूत रहेगा। अपने काम से काम रखेंगे तो अनुकूल रहेगा। 

कन्या राशि 

आज किसी नए कार्य का प्रारंभ न करें और क्रोध एवं आवेश में वृद्धि न आए इसका ध्यान रखें। महिला मित्रों का सहयोग मिलेगा और उनसे लाभ मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी। खर्चों में वृद्धि होगी। कुटुम्ब के किसी बुजुर्ग से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं. किसी और के काम में अपना वक्त बर्बाद करने से बचें। अपने समय का सदुपयोग करें। पारिवारिक समस्याएं बार-बार परेशान करेंगी लेकिन ऐसी स्थिति में आप पूर्ण विवेक से काम लें। 

तुला राशि 

   किसी पुरानी बात को लेकर सहयोगियों से बहस हो सकती है, अत: सावधानी से काम लेकर विवादों को टालें। निजी जीवन में कुछ परेशानियां रह सकती हैं। बेहतर होगा आप अपने जीवनसाथी की सोच को समझने का प्रयास करें और बात का बतंगड़ न बनाएं। खान पान पर भी संयम रखें।  प्रेम संबंधों के संदर्भ में आज का दिन अनुकूल है, लेकिन आप अपनी या संतान की शिक्षा को लेकर चिंतित रह सकते हैं। 

वृश्चिक राशि 

  कार्य में विलंब हो सकता है, जिससे आपको थोड़ी दिक्कत होगी। मानसिक रूप से दबाव महसूस करेंगे। इस दौरान खर्चे भी काफी अधिक रहेंगे, जिन पर नियंत्रण रखना आपके लिए आवश्यक होगा। दांपत्य जीवन में तनाव रह सकता है, जिससे बचने का प्रयास करना आवश्यक होगा।  यदि किसी से प्रेम करते हैं तो आज उनसे मन की बात कह सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और कार्यक्षेत्र में आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। 

धनु राशि 

 शैक्षिक कार्यों में यश की प्राप्ति होगी। छात्रों के लिए शुभ समय की शुरुआत होने वाली है। छोटी-छोटी बातो पर आप गुस्सा कर सकते हैं। किसी कार्यक्रम में लापरवाही न करें। माता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। आपका प्रेम जीवन इस समय बहुत ही सरल और आरामदायक व्यतीत होने के आसार हैं। आज आप पुरानी बातें भूल वर्तमान के साथ समझौता करें। स्वजनों और स्नेहीजनों के साथ मतभेद खड़े होंगे, परिणामस्वरूप घर में विरोध का वातावरण उपस्थित होगा। 

मकर राशि 

 प्रतियोगिता के माध्यम से उच्च अध्ययन के लिए प्रवेश पाने वाले सफल होंगे। व्यवसायी लंबे समय से चली आ रही,जटिल समस्याओं का समाधान पाएंगे। आपकी वित्तीय स्थिति में सुधार होगा, लेकिन आपको अपने खर्चों पर संयम रखने की भी आवश्यकता है। बेकार की गतिविधियों पर समय और ऊर्जा खर्च न करें. अगर आप अविवाहित हैं, तो आपको शादी के अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। आप अच्छे स्वास्थ्य में रहेंगे, लेकिन कुछ को बुखार परेशान कर सकता है। आप अपने शुभचिंतकों के सहयोग का आनंद लेंगे। 

कुंभ राशि 

कार्यक्षेत्र में प्रबल सफलता मिल सकती है और काम के उद्देश्य से की गई यात्राएं काफी सफलता देंगी। किसी छोटी यात्रा पर जाने से मन भी प्रसन्न होगा और आपको कुछ नए सौदे मिलने की उम्मीद होगी, जिससे आपका व्यापार गति पकड़ेगा। इनकम में बढ़ोतरी होगी। खर्चों का बोझ भी आप पर रहेगा, फिर भी मन प्रसन्न रहने से कार्य में सफलता मिलेगी। 

मीन राशि 

 आज आप आर्थिक विषयों में सावधानी बरतें। क्रोध में वृद्धि हो सकती है। क्रोध के अतिरेक से बचने का प्रयास करें। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। अनियोजित खर्च बढ़ेंगे। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। आज मजबूत मनोबल के साथ कुछ साहसी कार्यों में हाथ डालेंगे, विरोधियों से सावधान रहें। नई दोस्ती आपको प्रसन्नचित मूड में रख सकती है। मायके से भी लाभ हो सकता है व अच्छे समाचार मिल सकते हैं। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

24 अक्टूबर 2024, गुरुवार का पंचांग

*सूर्योदय :-* 06:28 बजे   *सूर्यास्त :-* 17:41 बजे  *विक्रम संवत-2081* शाके-1946  *वी.नि.संवत- 2550*  *सूर्य -* सूर्यदक्षिणायन, उत्तर  गोल  ...