3 अक्टूबर 2021 का राशिफल

पंडित रविकांत दुबे

मेष राशि 

निवेश की दृष्टि से आपके लिए आज का दिन अशुभ है। किसी संबंधी से झगड़ा हो सकता है। धन लाभ के योग हैं। अपने व्यवहार में संयम बनाएं रखें। आपका हर कार्य को व्यवहारिक तरीके से संपन्न करना नई संभावनाएं प्रदान करेगा। नजदीकी रिश्तेदारों के आने से घर में चहल-पहल भरा वातावरण रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

वृष राशि 

अगर आप कोई महत्वपूर्ण काम करना चाहते है तो शाम का समय आपके लिए बेहतर रहेगा। जल्दबाजी से का‍म बिगड़ सकते हैं। आपकी तरक्की में थोड़ी रूकावटें आ सकती है। आपसी संबंधों में भी खटास रह सकती है। आपके पिता की कोई सलाह आज कार्यक्षेत्र में आपको धन लाभ कराएगी।

मिथुन राशि

स्वास्थ्य ठीक रहेगा परंतु बहुत अधिक व्यस्तता की वजह से थकान जैसी स्थिति अनुभव होगी। स्त्री वर्ग अपने स्वास्थ्य के प्रति ज्यादा जागरूक रहें। लंबे समय से पेंडिंग चले आ रहे काम आज पूरे होने के संकेत हैं। नौकरी में नोकझोंक हो सकती है। कहीं बाहर खाना न खाएं।

कर्क राशि 

आज अपनी वाणी को कठोर ना होने दें। आपके बड़े भाई और पिता से वैचारिक मतभेद हो सकता है लेकिन वे आपका हित चाहते है। पैसों से जुड़े व्यवहार सतर्क होकर करें। निजी जिंदगी में आप काफी खुश रहेंगे। पार्टनर से जुड़ी शिकायतें धीरे धीरे कम होगी।

सिंह राशि 

कोई आपकी भावनाओं का गलत फायदा उठा सकता है जिसकी वजह से आपका मन व्यथित रहेगा। किसी पड़ोसी के साथ छोटी सी बात को लेकर वाद-विवाद होने की आशंका है। किसी महिला परिजन का व्यवहार दुःखी कर सकता है। अचानक कोई चिन्ता घेर सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

कन्या राशि

काम काज को लेकर थोड़ा फोकस बढ़ाने कि आवश्यकता है। कोई पुरानी बात आपको परेशान कर सकती है। खरीदारी व मनोरंजन संबंधी कार्यों में खर्च करने से पहले अपने बजट का ध्यान जरूर रखें। अपनी फाइलें तथा पेपर्स बहुत अधिक संभालकर रखें। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं।

तुला राशि

परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आवश्यक कार्यों के लिए कुछ समय के लिए घर से दूर जाना होगा। सेहत पर ध्यान देना आपके लिए अति आवश्यक है, पेट संबंधी बीमारी आपको परेशान कर सकती हैं। जीवनसाथी से संबंध प्रगाढ़ होंगे। बुजुर्गों की भावनाओं का सम्मान करें।

वृश्चिक राशि

आय बढ़ेगी। कार्य के प्रति मन में अति उत्साह एवं शरीर में स्फूर्ति बनी रहेगी। पिता के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा होगी। बहस से दूर रहें। किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात होगी। बच्चों की किसी खास सफलता से मन में सुकून रहेगा।

धनु राशि 

आज के दिन महत्वपूर्ण मामलों में अवरोध आ सकते हैं। आज कोई कागजी गलती आप पर भारी पड़ सकती है। ग्रहों की स्थिति कुछ तनाव दे सकती है जिसका प्रभाव आपको शारीरिक रूप से समस्या देने वाला है। बाहरी परिस्थिति को बदलने से पहले अपने अंदर बदलाव लाने की कोशिश करें।

मकर राशि

आपके काम की वजह से मान सम्मान बढेगा। निकट के लोगों को परखने का समय है। छोटे भाई की संगति पर ध्यान देना होगा। सिर दर्द व ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है, अपनी सेहत का ख्याल रखें। शनि देव के काले तिल का तेल चढ़ाएं।

कुंभ राशि 

दिन का अधिकतम समय परिवार तथा निवेश संबंधी कार्य में व्यतीत होगा। आपके काम को देख कर आपका बॉस आपसे खुश रहेगा। आमदनी में वृद्धि होने से आपके कई रुके काम पूरे हो जाएंगे। किसी प्रकार की त्वचा संबंधी परेशानी हो सकती है। यदि प्रतियोगिता परीक्षा का परिणाम आना शेष है तो मामला पक्ष में आ सकता है।

मीन राशि 

किसी के बहकावे में ना आएं और अपनी कमजोरी किसी को ना बताएं। सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा। आपको अपने खान-पान को लेकर बहुत स्ट्रिक्ट रहना चाहिए तभी आपकी सेहत दुरुस्त रहेगी। व्यवसायिक दृष्टि से आज का दिन ज्यादा अनुकूल नहीं है। जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल बहुत अच्छा रहेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

24 अक्टूबर 2024, गुरुवार का पंचांग

*सूर्योदय :-* 06:28 बजे   *सूर्यास्त :-* 17:41 बजे  *विक्रम संवत-2081* शाके-1946  *वी.नि.संवत- 2550*  *सूर्य -* सूर्यदक्षिणायन, उत्तर  गोल  ...