2 अक्टूबर 2021 का राशिफल

 पंडित रविकांत दुबे

मेष राशि

आज आपका दिन अच्छा नजर आ रहा है। पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं तो आपका दिन ठीक रहेगा। घर परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। आपको अपनी आमदनी के अनुसार खर्चो के ऊपर कंट्रोल रखने की आवश्यकता है अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिल सकती। आपको किसी से भी बातचीत करते समय शब्दों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। पूजा पाठ में आपका अधिक मन लगेगा।

वृष राशि

आज आपको कामकाज के प्रति काफी धैर्य रखने की आवश्यकता है। आप अपना कोई भी काम है जल्दीबाजी में ना करें अन्यथा काम बिगड़ सकता है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात करके आपका मन हर्षित होगा। परिवार का साथ मिलेगा। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। अगर कोई पुराना विवाद चल रहा है तो उसका समाधान निकल सकता है। आप अपनी मधुर वाणी से लोगों का दिल जीत सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अनुभवी लोगों को मार्गदर्शन मिलेगा, जिसके माध्यम से आपको अच्छा फल मिलने वाला है।

मिथुन राशि

आज आपका दिन बेहद शुभ रहेगा। आपकी वाणी में मधुरता रहेगी। संतान की तरफ से शुभ सूचना मिल सकती है। घरेलू जरूरतों के पीछे थोड़ा धन खर्च होने की संभावना नजर आ रही है। परिवार में शांति बनी रहेगी। मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। अचानक मन में बेवजह की विचार आ सकते हैं। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। पति-पत्नी के बीच चल रही परेशानियों का समाधान निकल सकता है। पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा। छोटे-मोटे व्यापारियों का लाभ बढ़ सकता है। विदेश में काम कर रहे लोगों का दिन शुभ रहेगा।

कर्क राशि 

आज आपका मन बेहद प्रसन्न रहने वाला है। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। पारिवारिक जीवन सुख शांति पूर्वक व्यतीत होगा। कार्य क्षेत्र में अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। अगर किसी जरूरी मामले में फैसला ले रहे हैं तो सोच-विचार जरूर कीजिए। कार्य क्षेत्र में सुधार होने की उम्मीद है। अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ बेहतर संबंध बने रहेंगे। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। अचानक बड़ी मात्रा में धन लाभ मिलने की उम्मीद है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।

सिंह राशि 

आज आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की आवश्यकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत है। पढ़ाई लिखाई कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। आपको अपनी वाणी पर कंट्रोल रखना होगा। पिताजी की सहायता से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। अचानक आमदनी के स्रोत बढ़ेंगे। दूर संचार माध्यम से शुभ सूचना मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा।

कन्या राशि

आज आपके मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न हो सकते हैं, जिसको लेकर आप काफी बेचैनी महसूस करेंगे। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। माता का विशेष ख्याल रखें। आप अपने सभी कार्य समय पर पूरा कीजिए। नौकरी के क्षेत्र में भागदौड़ बढ़ सकती है। थोड़ा परेशान हो सकते हैं। मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। खर्चों में बढ़ोतरी होगी। सामाजिक क्षेत्र में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अगर आपने पहले निवेश किया है तो उसका अच्छा लाभ मिल सकता है।

तुला राशि 

आज आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। आप अपने सभी कार्य जोश के साथ पूरा करेंगे। अगर आप कोई नया काम शुरू करते हैं तो उसका आपको अच्छा लाभ मिलेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। बच्चों की तरफ से टेंशन दूर होगी। मन की शांति बनी रहेगी। आप अपनी सकारात्मक सोच से कामकाज में अच्छा फायदा प्राप्त करेंगे। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। काफी लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होने के योग बन रहे हैं।

वृश्चिक राशि

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मन थोड़ा परेशान हो सकता है। पारिवारिक जीवन में किसी बात को लेकर समस्या खड़ी हो सकती है। आप अपने परिवार के सभी सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा परिणाम मिल सकता है। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। मनचाहे स्थान पर काम करने का मौका मिल सकता है। तरक्की के मार्ग हासिल होंगे। खास व्यक्तियों की मदद से आपको फायदा मिल सकता है।

धनु राशि 

आज आपको छोटी-छोटी बात पर गुस्सा आ सकता है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की आवश्यकता है अन्यथा किसी के साथ वाद-विवाद होने की संभावना नजर आ रही है। घर के किसी सदस्य से कहासुनी हो सकती है। किसी मित्र की मदद से आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। आमदनी बनी रहेगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। धर्म से जुड़ा साहित्य पढ़ने में रुचि बढ़ेगी। अचानक दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिल सकती है। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। विदेश में काम कर रहे लोगों को अच्छा फायदा मिलने की उम्मीद है।

मकर राशि

आज मन की शांति बनी रहेगी। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आमदनी में बढ़ोतरी होगी। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। नौकरी में अधिकारियों से मधुर संबंध बने रहेंगे, कोई अच्छा मौका मिलने की उम्मीद है। कारोबार में बढ़ोतरी होगी। ख़ास लोगों की मदद से आपको करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं।

कुंभ राशि

आज आपका मन किसी बात को लेकर काफी खुश रहने वाला है। धार्मिक कामों में अधिक मन लगेगा। दोस्तों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। पिताजी के स्वास्थ्य में सुधार आने की संभावना है। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। पदोन्नति के योग बन रहे हैं। वेतन में वृद्धि होगी। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिल सकता है। कोर्ट कचहरी के मामलों में आपको सफलता मिलने की पूरी उम्मीद है। किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है।

मीन राशि 

आज आपका दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में सुधार होगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन में किसी बात को लेकर समस्या खड़ी हो सकती है। आप विषम परिस्थितियों में धैर्य और समझदारी से काम लें। आर्थिक स्तिथि में सुधार होगा। आप अपनी सेहत पर ध्यान दीजिए। मौसमी बीमारी से सावधान रहना होगा। व्यर्थ के वाद-विवाद से बचने की कोशिश कीजिए।


 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

ओबीसी महासभा ने कलेक्टर के नाम दस सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

तहसीलदार की गैर मौजूदगी में पटवारी ने लिया ज्ञापन भाजपा और कांग्रेस जनप्रतिनिधियों के खिलाफ मुर्दाबाद के लगाए नारे Aapkedwar news–अजय अहिरवा...