केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने परिवार समेत दी राजमाता को श्रद्धांजलि

       रविकांत दुबे AD News 24

ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी की संस्थापक सदस्यों में से एक रही राजमाता विजयाराजे सिंधिया की 102वीं जयंती पर मंगलवार को श्रद्धांजलि अर्पित करने समूचा ग्वालियर अम्मा महाराज की छत्री पर उमड़ पड़ा। श्रद्धांजलि सभा आयोजन में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया, महाआर्यमान सिंधिया, राजमाता माधवीराजे सिंधिया, सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व सांसद अनूप मिश्रा, मध्यप्रदेश के मंत्री नरोत्तम मिश्रा, प्रद्युम्न तोमर, तुलसी सिलावट, प्रभुराम चौधरी, सुरेश राठखेड़ा समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता-पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

केन्द्रीय मंत्री बनने के बाद यह पहला मौका है जब ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने परिवार समेत ग्वालियर आए हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया की दादी व भाजपा की संस्थापक उपाध्यक्ष राजमाता विजयाराजे सिंधिया की 102वीं जयंती समारोह में सिंधिया ने पर आए, पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद सर्वप्रथम समस्त धर्मगुरुओं का सम्मान किया। इस अवसर अम्मा महाराजा की छत्री प्रांगण में भजन-संगीत का आयोजन हुआ। केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने श्रद्धांजलि सभा में आए समस्त गणमान्य नागरिकों समेत भाजपा कार्यकर्ताओं, पधाधिकारियों और मध्यप्रदेश के मंत्रियों का अभिवादन स्वीकार किया। इसके बाद सिंधिया जयविलास पैलेस होते हुए विमानतल से नई दिल्ली रवाना हो गए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

25 अक्टूबर 2024, शुक्रवार का पंचांग

*सूर्योदय :-* 06:29 बजे   *सूर्यास्त :-* 17:40 बजे  *विक्रम संवत-2081* शाके-1946  *वी.नि.संवत- 2550*  *सूर्य -* सूर्यदक्षिणायन, उत्तर  गोल  ...