बेटी को न्याय मिलने तक जारी रहेगी लड़ाई- ब्राह्मण महासभा

 रविकांत दुबे AD News 24

                                         सौपा ज्ञापन

ग्वालियर।। अखिल भारतीय ब्राहाम्ण महासभा(सनातन) ग्वालियर मप्र इकाई द्वारा सागर में हुई ब्राहाम्ण परिवार के घटना के तारत्म्य में  राज्यपाल के नाम ज्ञापनकलेक्टर ग्वालियर को दिया। ब्राह्मण महासभा के द्वारा आक्रोश  व्यक्त करते हुए बताया गया किसागर में बहन चंचल शर्मा को न्याय दिलाने के ब्राह्मण महासभा ने ज्ञापक सौपकर के सरकार से स्पष्ट रूप से कहा कि सरकार होश में आओ आवाज को दबाना बन्द करो अन्याय नही छुपता ब्राह्मण उठा है अब ललकार नही सहेगा। ब्राह्मण महासभा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष पं छुन्ना थापक ने बताया कि ब्राह्मण महासभा के नेतत्व में पूरे प्रदेश में ज्ञापन सौंपा जाएगा जव तक हमारी बहन को न्याय नही मिल जाता है। यह बरदाश्त के बाहर है अब अन्याय किसी भी सूरत में सहन नही किया जाएगा। ब्राह्मण महासभा के वरिष्ठ पदाधिकारी पं विजय शर्मा ने बताया कि सेमरा लहरिया की आगजनी वाली घटना में पीड़ित चंचला शर्मा को अभी तक न्याय से बंचित है अपराधियो को किसी भी कीमत में बक्शा नही जाएगा। 

वरिष्ठ पराधिकारी व ब्राह्मण समाज के प्रवक्ता पं कृष्णकांत तिवारी ने बताया कि अँधा कानून और ब्राह्मण विरोधी ताकतें आँखें खोलकर देख लें, लाख षड्यंत्र , लोभ लालच , और भीतर घात के बाद इतना जनसैलाब अपनी बहिन को न्याय दिलाने उमड़ पड़ा निश्चित रूप से सागर की धरती पर पहली बार उमड़ी इस ऐतिहासिक ब्राह्मणों की भीड़ ने सरकार के माथे पर चिंता बढ़ा दी है। क्योंकि इस जनसैलाव से अब निकट भविष्य में कई राजनेताओं के सियासी गणित गड़बड़ा सकते हैं साथ ही उनके मंसूबे फैल हो सकते हैं। कोई भी वर्ग न्याय के लिये शक्ति प्रदर्शन करता हे तो वो उसका अधिकार हे ऐसा बोला जाता है और जब ब्राह्मण न्याय के लिये आवाज बुलंद कर रहा हे तो सभी को यह जातिवाद लगने लगा। वाह रे दुगले लोग। पर अब एसा नही होगा जो गलत हे वो गलत हे। हम किसी का बुरा नही चाहते पर कोई अन्याय करेगा तो वो बर्दाश्त नही किया जायेगा। ब्राह्मण समाज को पुनः चाणक्य बननें की जरूरत है चंद्रगुप्त मौर्य को शासन देना है। जो हमारे साथ है और हमारा सम्मान करेगा हम उसके साथ हैं और उसका सम्मान करेंगे। इस ज्ञापन में प्रमुख रूप से ब्राह्मण महासभा की राष्ट्रीय प्रवक्ता पंडित रामवरन शास्त्री राष्ट्रीय सचिव पंडित राजीव दीक्षित वरिष्ठ पदाधिकारी पंडित विजय शर्मा पंडित कृष्णकांत तिवारी व भारी संख्या में ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ जन मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

23 अक्टूबर 2024, बुधवार का पंचांग

*सूर्योदय :-* 06:28 बजे   *सूर्यास्त :-* 17:42 बजे  *विक्रम संवत-2081* शाके-1946  *वी.नि.संवत- 2550*  *सूर्य -* सूर्यदक्षिणायन, उत्तर  गोल  ...