वरिष्ठ नागरिक स्वच्छता के दूत बने: किशोर कन्याल

वरिष्ठ नागरिक सेवा संस्थान उप नगर ग्वालियर का दायित्व ग्रहण समारोह संपन्न

रविकांत दुबे AD News 24

नगर निगम आयुक्त  कन्याल ने कहा कि शहर में विकास की अनन्त संभावनाऐं हैं। नगर निगम का प्रयास है कि शहर वासियों को इसमें जोड कर हम इस कार्य को आगे बढायें। वरिष्ठ नागरिक सेवा संस्थान के संस्थापक भूपेन्द्र जैन ने संस्था की गतिविधियोे से अतिथियों को अवगत कराया। विशेष अतिथि के रूप में भा.जा.पा. के कार्यसमिति सदस्य अशोक शर्मा, पूर्व पार्षद कृष्णराव दीक्षित उपस्थित थे। 

कार्यक्रम का संचालन संयोजक मुकेश जैन ने किया, आभार प्रदर्शन मीडिया प्रभारी के.के.तिवारी ने माना। इस अवसर पर संरक्षक आर.एस.कुशवाह, संयोजक हरेन्द्र सिंह, सलाहकार यासीन मंसूरी, मंत्री कमल पटेल सहित उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने दायित्व ग्रहण समारोह में शपथ ग्रहण की। वरिष्ठ नागरिक सेवा संस्थान के महामंत्री संजय भार्गव, प्रियादास, एस.के.दास सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस अवसर पर कोरोना काल में अपनी सेवायें देने वाले डॉ.विजय गर्ग, डॉ.निधि गर्ग को नगर निगम आयुक्त किशोर कन्याल ने सम्मानित किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

अब चांदी ही चांदी ,मगर किसकी ?

  आज कोई पोलटिकल या कम्युनल बात नहीं होगी क्योंकि आज का मुद्दा तेजी से उछल रही चांदी है चांदी को रजत भी कहा जाता है।  रजतपट का नाम तो आपने स...