बढ़ती मंहगाई ओर बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस आंदोलन चलाएगीः डॉ. देवेन्द्र शर्मा

रविकांत दुबे AD News 24

ग्वालियर । शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा की अध्यक्षता मे  कांग्रेस भवन पर जिला कार्यकारी अध्यक्षो, ब्लॉक अध्यक्षो, युवा कंाग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआई एवं विभाग प्रकोष्ठो के अध्यक्षो की संयुक्त बैठक सम्पन्न हुई।  

शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा ने बैठक केा संबोधित करते हुए कहा कि निरंतर बढ़ती मंहगाई और बेरोजगारी से जनजीवन अस्त व्यस्त होता जा रहा है और बेरोजगारी बढ़ती जा रही है, पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस के बढ़ते दामो से खांद्यान वस्तुंए मंहगी होती जा रही है, ब्लॉक कांग्रेस, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआई, विभाग प्रकोष्ठ निरंतर मंहगाई के खिलाफ आंदोलन चलांए, यह आंदोलन प्रतिदिन चलेगा, इसकी रणनीति और आंदेालन की रूपरेखा शीघ्र बनाई जाएगी। 

शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा ने बैठक केा संबोधित करते हुए कहा कि मप्र कांग्रेस कमेटी द्वारा जौरा में आयोजित होने वाले प्र्रशिक्षण शिविर मे प्रत्येक विधानसभा से 5 से 10 कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर में सम्मलित होंगे। 

बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष संगठन प्रभारी महाराज सिंह पटेल, कार्यकारी अध्यक्ष वीर सिंह तौमर, चतुर्भुज धनोलिया, युवा कांग्रेस अध्यक्ष हेवरन सिंह कंसाना, महिला कंाग्रेस अध्यक्ष डॉ. रूचि गुप्ता, सेवादल अध्यक्ष हरेन्द्र गुर्जर, आई टी सेल अध्यक्ष तरूण यादव, ब्लॉक अध्यक्ष राजेश खान, मुनेन्द्र सिंह भदोरिया, नवीन भदकारिया, अतुल जेन, विनोद कुमार जेन, प्रेम सिंह नेताजी, सुनील श्रीवास, राकेश सिंह गुर्जर, संतोश शर्मा, कैलाश चावला, राजेश बाबू, अब्दुल हमीद पप्पू, अविनाश गुप्ता, विष्णूकांत शर्मा, राजकुमारी, रियाज खान, राजेश शर्मा, ज्ञान सिंह यादव, नाजिम खान, अनुप जोहरी, डॉ. अटल शर्मा, अजय वर्मा, राधेश्याम दंडोतिया, कुलदीप टेगोर, अजय कुशवाह, आदि उपस्थित थे। 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

24 अक्टूबर 2024, गुरुवार का पंचांग

*सूर्योदय :-* 06:28 बजे   *सूर्यास्त :-* 17:41 बजे  *विक्रम संवत-2081* शाके-1946  *वी.नि.संवत- 2550*  *सूर्य -* सूर्यदक्षिणायन, उत्तर  गोल  ...