शनिवार, 23 अक्टूबर 2021

मध्यप्रदेश दिव्यांग क्रिकेट टीम का चयन कल

रविकांत दुबे AD News 24

ग्वालियर- मध्य प्रदेश दिव्यांग क्रिकेट टीम के सचिव संजय सिंह तोमर द्वारा बताया गया कि नवंबर 2021 में होने वाली राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता हेतु मध्य प्रदेश दिव्यांग क्रिकेट टीम का चयन किया जाना है।

मध्य प्रदेश दिव्यांग क्रिकेट टीम का चयन प्रक्रिया दिनांक 24-10-2021 को सुबह 10 बजे से  खेल एवं युवक कल्याण विभाग खेल एकेडमी क्रिकेट ग्राउंड कंपू ग्वालियर में आयोजित की जा रही है। चयन में भाग लेने वाले खिलाडी सिनियर खिलाडी श्री संजीव शर्मा, श्री संजय पाल एवं श्री रामनिवास सिंह गुर्जर से सम्पर्क कर सकते हैं।

उक्त चयन प्रक्रिया में भाग लेने हेतु मध्य प्रदेश के दिव्यांग खिलाड़ियों को अपना दिव्यांग प्रमाण पत्र एवं दो पासपोर्ट साइज फोटो तथा सफेद गणवेश में आना अनिवार्य है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

महाराष्ट्र को तमिलनाडु मत बनाओ राज !

  भाषाई विवाद से दक्षिण अभी तक मुक्त नहीं हुआ है और एक बार फिर महाराष्ट्र भाषाई विवाद में उलझता दिखाई दे रहा है।  महाराष्ट्र सरकार ने राज्य ...