सरल स्वभाव, व्यक्तित्व के धनी स्व. मंडेलिया: अशोक सिंह

रविकांत दुबे AD News 24

ग्वलियर । मप्र कंाग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष अशोक सिंह ने आज भारतीय दलित वर्ग संघ एवं निर्भय भवन के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष स्व. बारेलाल मंडेलिया की तीसरीं पुण्यतिथि पर निर्भय भवन पर आयोजित श्रृद्धांजली सभा में कहा कि सरल स्वभाव व्यक्तित्व के धनी थे बारे लाल मंडेलिया, उन्हेाने अपने जीवन में दलित वर्ग के साथ-साथ सभी वर्गो के लिए विशेष सेवा भाव के साथ अपना जीवन समर्पित किया, एैसे व्यक्तित्व सदैव समाज में पूजनीय होते है।कार्यक्रम का संचालन सुधीर मंडेलिया ने किया।  

कार्यक्रम में कंाग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश संयोजक प्रभूदयाल जौहरे, शील खत्री, अभिषेक वाल्मिक, रमेश धानुक, गोपीलाल भारतीय, महेश मधुरिया, विजय माहोर, विजय शर्मा, सोनू राजावत, असलम खान, कातीं जाटव आदि शामिल थे। 

स्व. विनोद शर्मा न्याय के प्रति सदैव सजग रहे: अशोक सिंह

 मप्र कंाग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष अशोक सिंह ने आज बार कांउसलिंग स्थित मप्र उच्च न्यायालय बार कांउसलर के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व महाअधिवक्ता विनोद शर्मा के निधन पर विनर्म श्रद्धांजली अर्पित करते हुए कहा कि स्व. शर्मा न्याय के प्रति सदैव सजग रहे और कंाग्रेस के हर संकट में कंाग्रेस के साथ खड़े रहे, 1977 में श्रीमती इंदिरा गांधी जी के नेतृत्व में आस्था व्यक्त करते हुए स्व. शर्मा कंाग्रेस केा मजबूत करते रहे, जीवन के अंतिम समय तक उनकी आस्था कंाग्रेस में रही, बार एसोसियेशन के अध्यक्ष महाअधिवक्ता के रूप में न्याय और कानून के प्रति उनकी कार्यशैली जनहित में रही है। उनके निधन से हमारा पारिवारिक हमदर्द का स्थान रिक्त हो गया है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

24 अक्टूबर 2024, गुरुवार का पंचांग

*सूर्योदय :-* 06:28 बजे   *सूर्यास्त :-* 17:41 बजे  *विक्रम संवत-2081* शाके-1946  *वी.नि.संवत- 2550*  *सूर्य -* सूर्यदक्षिणायन, उत्तर  गोल  ...