11 नवंबर, 2021 का राशिफल

पं. रविकांत दुबे

 मेष राशि

मानसिक रूप से अशान्ति का अनुभव करेंगे। पड़ोसियों के साथ झगड़ा हो सकता है। बुजुर्ग लोग आपसे नाराज हो सकते हैं। दूसरों की भावनाओं का सम्मान करें। कार्यक्षेत्र में विघ्न आते रहेंगे। आय के अन्य विकल्पों पर ध्यान दें। धर्म-कर्म में आपको रुचि लेनी पड़ेगी।

वृष राशि

व्यापार में आपको बहुत अच्छे परिणाम मिलेंगे। पैतृक व्यवसाय में आपको धन लाभ होगा। दूसरों पर ज्यादा ध्यान न दें। घर का वातावरण बहुत अच्छा रहेगा। आप जिस काम को हांथ में लेंगे उसे पूरा अवश्य कर लेंगे। प्रेम सम्बन्धों के लिये दिन बहुत ही अच्छा है।

मिथुन राशि

जीवनसाथी को उपहार मिल सकता है। आय के नये स्रोत विकसित होंगे। नये व्यवसाय की शुरुआत कर सकते हैं। बुरी नीयत के लोगों से दूरी बनाकर रखें। कार्यक्षेत्र में आप काफी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर मित्रों से चर्चा करेंगे।

कर्क राशि

जॉब को लेकर थोड़े चिन्तित रहेंगे। कोई सरकारी मामला अटक सकता है। यात्रा के दौरान आपको परेशानी का अनुभव होगा। रक्तचाप की समस्या हो सकती है। अपनी सेहत का ध्यान रखें। घर के कार्यों में आप काफी व्यस्त रहेंगे।

सिंह राशि

वैवाहिक जीवन को लेकर परेशानी दूर होगी। आपके मन में विचारों का आधिक्य रहेगा। प्रेम सम्बन्धों में अनबन हो सकती है। सिरदर्द और तनाव की समस्या होगी। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है। अपने आत्मविश्वास में कमी न आने दें।

कन्या राशि

राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद प्राप्त होगा। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। सोशल मीडिया पर आप काफी सक्रिय रहने वाले हैं। जीवनसाथी के साथ मतभेद सुलझ सकते हैं। पार्टनरशिप में आप व्यवसाय शुरू करने का विचार बनायेंगे।

तुला राशि

धार्मिक उत्सव में आप सम्मिलित हो सकते हैं। आप अपनी कार्यशैली में बदलाव लाने का प्रयास करेंगे। विदेश में कारोबार का विस्तार कर सकते हैं। विद्यार्थियों को कैंपस प्लेसमेंट के अवसर प्राप्त होंगे। जरूरतमंदों की मदद अवश्य करें।

वृश्चिक राशि

ननिहाल पक्ष से शुभ समाचार मिलने के योग बन रहे हैं। अपने बौद्धिक कौशल का परिचय देंगे। बड़े अधिकारियों का भरसक सहयोग प्राप्त होगा। ऑफिस में लोग आपके काम पर नजर बनाये रखेंगे। फैशन और इंजीनियरिंग क्षेत्र में मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी।

धनु राशि

मानसिक तनाव होने की सम्भावना बन रही है। अपने खर्चों पर नियंत्रण पाने का प्रयास करें। बड़े भाई-बहन से झगड़ा हो सकता है। मानसिक रूप से तनाव का शिकार हो सकते हैं। अपनी कमियों पर ज्यादा ध्यान न दें। बाहरी लोगों से सलाह लेना उचित नहीं है।

मकर राशि

आपकी वाणी में मिठास रहेगी। जिससे लोग आपसे आकर्षित रहेंगे। धन से जुड़े मामलों के लिये दिन बहुत शुभ है। प्रत्येक कार्य को एकाग्रता और निष्ठापूर्वक करेंगे। व्यापार में उन्नति होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। भोग-विलास के साधनों का आनन्द उठायेंगे।

कुंभ राशि

आज पिता के साथ बैठकर गम्भीर मुद्दों पर चर्चा करेंगे। घरेलू कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। स्वयं को सिद्ध करने के कई मौके आपको मिलेंगे। रिश्तेदारों के साथ आपके सम्बन्ध अच्छे रहेंगे। व्यायाम को महत्व देंगे। अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है।

मीन राशि

आपकी कमजोरियों का लोग लाभ उठाने का प्रयास करेंगे। व्यापार में हानि हो सकती है। मनोबल में कमी महसूस होगी। तनाव की वजह से गैस और अपच की समस्या होने की सम्भावना है। महिलाएं जीवनसाथी के साथ शॉपिंग के लिये जाएंगी

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

अब चांदी ही चांदी ,मगर किसकी ?

  आज कोई पोलटिकल या कम्युनल बात नहीं होगी क्योंकि आज का मुद्दा तेजी से उछल रही चांदी है चांदी को रजत भी कहा जाता है।  रजतपट का नाम तो आपने स...