मुख्यमंत्री चौहान द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सूत्रकार के निधन पर शोक व्यक्त

 


ग्वालियर / मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने ग्वालियर के वयोवृद्ध स्वतंत्रता सेनानी श्री नाथूराम सूत्रकार के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देने और शोक संसप्त परिजनों को यह दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

  मंत्रीगणों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सूत्रकार जी के निधन पर शोक संवेदनाएँ जताईं

ग्वालियर /स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री नाथूराम सूत्रकार जी के देहावसान पर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर और उद्यानिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ने गहरा शोक व्यक्त किया है। साथ ही उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से कामना की है। मंत्री द्वय ने अपने शोक संदेश में कहा है कि स्व. नाथूराम सूत्रकार जी सदैव अमर रहेंगे। भारत को स्वतंत्रता दिलाने में उनके द्वारा दिया गया योगदान नई पीढ़ी को देशभक्ति के लिए प्रेरित करेगा। 



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

26 अक्टूबर 2024, शनिवार का पंचांग

*सूर्योदय :-* 06:30 बजे   *सूर्यास्त :-* 17:39 बजे  *विक्रम संवत-2081* शाके-1946  *वी.नि.संवत- 2550*  *सूर्य -* सूर्यदक्षिणायन, उत्तर  गोल  ...