मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का विमानतल पर पुष्प-गुच्छ देकर स्वागत किया

 रविकांत दुबे  AD News 24

ग्वालियर / मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान शनिवार को शाम राजकीय विमान द्वारा ग्वालियर विमानतल पधारे। उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष भाजपा  बी डी शर्मा एवं प्रदेश के जल संसाधन, मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास मंत्री एवं ग्वालियर जिले के प्रभारी मंत्री  तुलसीराम सिलावट भी आए। विमानतल पर मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया गया।

    ग्वालियर विमानतल पर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री  प्रद्युम्न सिंह तोमर, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भारत सिंह कुशवाह, क्षेत्रीय सांसद  विवेक नारायण शेजवलकर, भाजपा जिला अध्यक्ष  कमल माखीजानी, पूर्व विधायक  मुन्नालाल गोयल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष  बी डी शर्मा का पुष्प-गुच्छ देकर स्वागत किया।

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री की अगवानी के लिये संभागीय आयुक्त  आशीष सक्सेना, आईजी  अविनाश शर्मा, डीआईजी  राजेश हिंगणकर, कलेक्टर  कौशलेन्द्र विक्रम सिंह, पुलिस अधीक्षक  अमित सांघी, नगर निगम आयुक्त  किशोर कान्याल सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

25 अक्टूबर 2024, शुक्रवार का पंचांग

*सूर्योदय :-* 06:29 बजे   *सूर्यास्त :-* 17:40 बजे  *विक्रम संवत-2081* शाके-1946  *वी.नि.संवत- 2550*  *सूर्य -* सूर्यदक्षिणायन, उत्तर  गोल  ...