समाजवादी पार्टी मजबूत विकल्प के रूप में मप्र में उभरेगी: धीरेन्द्र सिंह धीरू

 रविकांत दुबे  AD News 24



ग्वालियर। समाजवादी पार्टी अब मध्यप्रदेश में भी अपनी जडें मजबूत करने जा रही है। समाजवादी पार्टी अब जहां संगठन को मजबूती प्रदान करने प्रत्येक अंचल में बैठक कर पुराने साथियों कार्यकर्ताओं को जोड रही है वहीं नये समर्थकों को भी पार्टी से जोडने की योजना तैयार कर आगामी विधानसभा चुनावों में तीसरी ताकत के रूप में उभरने का प्रयास कर रही है।

उक्त जानकारी आज पूर्व विधायक एवं राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह धीरू और ग्वालियर में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रहे रणवीर सिंह यादव ने पत्रकारों को आज दी। पूर्व विधायक धीरेन्द्र सिंह धीरू ने बताया कि वह अब सपा का नया प्लेटफार्म तैयार करने की दृष्टि से पूरे राज्य का दौरा कर रहे हैं। उन्होने बताया कि राज्य में भाजपा और कांग्रेस ने समाजवाद की विचारधारा को प्राय:  समाप्त सा कर दिया है। अब उसी विचारधारा को पुर्नजीवित करने वह ग्वालियर पहुंचे हैं। वह चंबल का भी दौरा कर मध्यप्रदेश में समाजवादी पार्टी को खडा कर 2023 के चुनाव में सत्ताधारी दल को कडी टक्कर देंगे। उन्होने कहा कि कांग्रेस और भाजपा आज विचारधारा छोड केवल सत्ता के लिये लड़ रहीं हैं। इसे देख अब प्रदेश की जनता इन पार्टियों से ऊब गई है और जनता तीसरा विकल्प तलाश रही है। धीरे-धीरे जनता समाजवादी पार्अी की ओर देखना शुरू कर देगी। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश देश का सबसेपिछडा राज्य इसलिये हैं कि यहां कांग्रेस और भाजपा ने राज्य किया है। उन्होने कहा कि जिन राज्यों में राजनैतिक विकल्प हैं वह राज्य मप्र से कई गुना विकास में आगे हैं और विकसित है। धीरू ने कहा कि तीसरा विकल्प ना होने से जनता मजबूरी में कांग्रेस और भाजपा को वोट करती है। इन पार्टियों से जनता नारजगी के बाद भी मजबूरी में वोट करती है। धीरू ने बताया कि हम मुददों और विचारधारा के आधार पर जनता के बीच जायेंगे और उनके हक की लडाई लडेंगे। मध्यप्रदेश में हर वर्ग का आदमी परेशान है। नौजवान बेरोजगार है। कर्जे और बेरोजगारी के कारण लोग आत्महत्या को मजबूर हो रहे हैं। अपराधी बन रहे हैं। उन्होने कहा कि राज्य में सपा पार्टी की पूरी संभावनाएं है और 2023 में सपा सरकार बनायेगी। इस अवसर पर पत्रकार वार्ता में कैलाश बाथम, संजय यादव आदि मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

26 अक्टूबर 2024, शनिवार का पंचांग

*सूर्योदय :-* 06:30 बजे   *सूर्यास्त :-* 17:39 बजे  *विक्रम संवत-2081* शाके-1946  *वी.नि.संवत- 2550*  *सूर्य -* सूर्यदक्षिणायन, उत्तर  गोल  ...