कांग्रेस का137वां स्थापना दिवस समारोह 28 को : हर्ष उल्लास के साथ मनाया जायेगा समारोह- डॉ देवेन्द्र शर्मा

  रविकांत दुबे AD News 24

ग्वालियर । शहर जिला कांग्रेस  कमेटी के अध्यक्ष डॉ देवेन्द्र शर्मा ने बताया कि पूरे भारतवर्ष के साथ ही ग्वालियर में भी 28 दिंसबर को कांग्रेस  का 137वां स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर कांग्रेस भवन, शिंदे की छावनी पर स्थापना दिवस समारोह प्रातः 10.00 बजे हर्ष उल्लास के साथ मनायेगी। 

शहर जिला कांग्रेस  कमेटी के अध्यक्ष डॉ देवेन्द्र शर्मा ने स्थापना दिवस कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि  28 दिसंबर को प्रातः 10.00 बजे कांग्रेस  भवन, शिंदे की छावनी पर देश की आन-बान-शान के प्रतीक तिरंगे झंडे को फहराया जाएगा। 

कार्यक्रम में विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व अध्यक्ष, स्वतंत्रता संग्राम सैनानी, प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी, जिला कांग्रेस, ब्लॉक कांग्रेस, मंडलम कांग्रेस, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, कंाग्रेस सेवादल, कंाग्रेस पार्षद, वरिष्ठ कांग्रेस जन, पूर्व पार्षद, पार्षद प्रत्याशी, कांग्रेस  विभाग प्रकोष्ठ के पदाधिकारी सहित समस्त कांग्रेसजन उपस्थित रहेंगे। 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

अब चांदी ही चांदी ,मगर किसकी ?

  आज कोई पोलटिकल या कम्युनल बात नहीं होगी क्योंकि आज का मुद्दा तेजी से उछल रही चांदी है चांदी को रजत भी कहा जाता है।  रजतपट का नाम तो आपने स...