ओबीसी का आरक्षण समाप्त करने वाली भाजपा के खिलाफ कांग्रेस का फूलबाग चौराहा पर विशाल धरना 25 को

रविकांत दुबे AD News 24

ग्वालियर । शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा की अध्यक्षता मे आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षगणो की बैठक में निर्णय किया गया कि पंचायत चुनाव में ओबीसी वर्ग के आरक्षण के साथ मनमानी करने वाली भाजपा सरकार के खिलाफ  25 दिसंबर को फूलबाग चौराहा पर दोहपर 1 बजे से शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा धरना दिया जाएगा। धरने की समाप्ति पर मप्र के मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन दिया जाएगा। 

शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि मप्र कांग्रेस कमेटी मे दिए गए परिपत्र के निर्देशानुसार भाजपा की प्रदेश सरकार द्वारा पंचायत चुनाव में ओबीसी आरक्षण केा अलग करके चुनाव कराने की हठधर्मी की गई है, यह ओबीसी वर्ग के साथ अन्याय है कांग्रेस ओबीसी वर्ग के साथ भाजपा द्वारा किया जा रहे अन्याय को बर्दास्त नही करेगी,  25 दिसंबर दोपहर 1 बजे फूलबाग चौराहा पर ओबीसी वर्ग केा पंचायत चुनाव में आरक्षण दिलाए जाने के लिए विशाल धरना आयोजित किया जाएगा। 

शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा ने आगे कहा कि धरने में प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री, विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व अध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी, कार्यवाहक अध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस, मंडलम कांग्रेस, सेक्टर कांग्रेस, यूवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआई, विभाग प्रकोष्ठ सहित समस्त कांग्रेसजन सम्मलित रहेंगे। 

बैठक में कार्यवाहक अध्यक्ष महाराज सिंह पटेल, ब्लॉक अध्यक्ष राजेश खान, मुनेन्द्र भदोरिया, विनोद कुमार जेन, सुनील श्रीवास पप्पू, राकेश गुर्जर, कैलाश चावला, थाठीपुर ब्लॉक के कार्यवाहक अध्यक्ष सत्यभान चौहान, ब्लॉक कंाग्रेस कमेटी गोल पहाडिया के प्रतिनिधि संजीव जयंत आदि उपस्थित थे। 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

अब चांदी ही चांदी ,मगर किसकी ?

  आज कोई पोलटिकल या कम्युनल बात नहीं होगी क्योंकि आज का मुद्दा तेजी से उछल रही चांदी है चांदी को रजत भी कहा जाता है।  रजतपट का नाम तो आपने स...