31 दिसंबर का राशिफल

 पं. रविकांत दुबे

मेष राशि

महत्वपूर्ण मामलों में पूरे मनोयोग से जुटे रहें। सभी का साथ और समर्थन बना रहेगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी। आकस्मिकता पर नियंत्रण के लिए अनुशासन बढ़ाएं।

वृष राशि

भाग्य की प्रबलता बढ़ेगी। निजी जीवन में स्पष्टता और स्नेह बड़ेगा। साझेदारियों में गति आएगी। आवश्यक कार्य व्यस्तता बढ़ाएंगे। दिन आस्था, आत्मविश्वास और धर्म को बल देने वाला।

मिथुन राशि

अनोखी कोशिशों में व्यस्त रह सकते हैं। आकस्मिकता पर अंकुश के लिए अनुशासन अपनाएं। विपक्षियों से सावधान रहें। प्रियजनों से मेल मुलाकात में रुचि लेंगे। दिन सामान्य से शुभ फलकारक।

कर्क राशि

दाम्पत्य में प्रेम और विश्वास बढ़ेगा। जीवन सहज और सुखद रहेगा। साथी की अच्छाइयों से प्रभावित रहेंगे। समझौतों को गति मिलेगी। सक्रियता बनाए रखें। दिन शुभकारक। मित्रों से करीबी बढ़ेगी।

सिंह राशि

घर परिवार में नेह और वात्सल्य का वातावरण रहेगा। बड़ों का साथ सुख सौख्य सामंजस्य बढ़ाएगा। बदले की भावना से कोई कार्य न करें। लेन देन में सतर्क रहें। दिन सामान्य से शुभ।

कन्या राशि

प्रभाव बढ़ाने वाला समय है। व्यावहारिकता को बल मिलेगा। कार्याें को पूरे विश्वास और दक्षता से करेंगे। लोकप्रियता और पूछपरख बढ़ेगी। यात्रा पर जा सकते हैं। दिन उत्तम।

तुला राशि

आवश्यक कार्यों को शीघ्रता से पूरा करें। आलस्य और लापरवाही से हर हाल बचें। अपनों की खुशी को सर्वाधिक महत्व दें। दिन शुभ फलकारक। जिद से बचें।

वृश्चिक राशि

निजी जीवन में प्रेम और विश्वास बढ़ेगा। साथी से प्रभावित रहेंगे। साझा कोशिशों में सफलता मिलेगी। शुभ प्रस्ताव प्राप्त होंगे। सक्रियता और प्रभाव बना रहेगा। दिन उत्तम।

धनु राशि

सकारात्मकता और सामंजस्य पर जोर दें। आर्थिक मामलों में व्यस्तता बनी रह सकती है। लेन देन में सतर्कता रखें। विपक्ष सक्रियता बढ़ा सकता है। सेहत से समझौता न करें।

मकर राशि

प्रभाव और लाभ बढ़ेगा। प्रियजनों के साथ श्रेष्ठ समय बिताएंगे। अपना पक्ष स्पष्ट करने के लिए अनुकूल समय है। मित्र सहयोगी रहेंगे। प्रेम में सफलता मिलेगी। दिन श्रेष्ठ।

कुंभ राशि

प्रशासनिक दखल और नजदीकी बढ़ेगी। जिम्मेदारियों का निर्वहन कर सभी का भरोसा जीतेंगे। सफलता का प्रतिशत अच्छा रहेगा। खर्च पर ध्यान देने की जरूरत है। दिन शुभ फलकारक।

मीन राशि

कामकाज में अनुकूलता बनी रहेगी। करियर कारोबार में अधिकाधिक समय देने का प्रयास करें। लाभ संवार पर रहेगा। मीटिंग्स में अच्छा करेंगे। दिन श्रेष्ठ फलकारक।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

ओबीसी महासभा ने कलेक्टर के नाम दस सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

तहसीलदार की गैर मौजूदगी में पटवारी ने लिया ज्ञापन भाजपा और कांग्रेस जनप्रतिनिधियों के खिलाफ मुर्दाबाद के लगाए नारे Aapkedwar news–अजय अहिरवा...