9 दिसंबर को कांग्रेस की साधारण सभा की बैठक एवं कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का जन्म दिवस मनाया जाएगा: डॉ. देवेन्द्र शर्मा

ग्वालियर । शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ देवेन्द्र शर्मा ने बताया कि 9 दिसंबर को दोपहर 2 बजे कांग्रेस भवन पर कांग्रेस की साधारण सभा की बैठक आयोजित की गई है, बैठक में  कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी का जन्म दिन मनाते हुए 12 दिसंबर को जयपुर में केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा बढ़ाई गई मंहगाई और बेरोजगारी के खिलाफ आयोजित रैली मे भागीदारी के लिए चर्चा होगी।

बैठक में विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व अध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी, कार्यकारी अध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस, मंडलम कांग्रेस, सेक्टर  कांग्रेस  युवा कांग्रेस, महिला  कांग्रेस , कांग्रेस सेवादल, एनएसयूआई, पूर्व पार्षद, कांग्रेस विभाग प्रकोष्ठ के सभी पदाधिकारी सहित समस्त  कांग्रेस  कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

अब चांदी ही चांदी ,मगर किसकी ?

  आज कोई पोलटिकल या कम्युनल बात नहीं होगी क्योंकि आज का मुद्दा तेजी से उछल रही चांदी है चांदी को रजत भी कहा जाता है।  रजतपट का नाम तो आपने स...