आजादी से पहले आजादी के बाद कांग्रेस ने महिलाओ को संबैधानिक पद पर और कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाकर सम्मान दियाः डॉ. देवेन्द्र शर्मा

   रविकांत दुबे AD News 24

ग्वालियर । शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ देवेन्द्र शर्मा के मुख्यातिथ्य एवं मप्र महिला कंाग्रेस की वरिष्ठ उपाध्यक्ष, ग्वालियर चंबल संभाग की प्रभारी श्रीमती रश्मि पवार शर्मा का स्वागत समारोह कांग्रेस भवन पर सम्पन्न हुआ, समारोह में सभी कांग्रेसजनो एवं महिला नेत्रीयों ने पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया।

शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ देवेन्द्र शर्मा ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने इस देश में महिलांओ को राजनैतिक, आर्थिक, सामाजिक, संवैधानिक पदो पर हमेशा सम्मान दिया है, आजादी के आंदोलन के समय कांग्रेस ने एनी बेसेंट, सरोजनी नायडू, नैनी सेन गुप्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष निवार्चित करके आजादी के आंदोलन में महिलांओ की भागीदारी को बढ़ाने का संकल्प पूरा किया, आजादी के बाद भारत की पहली महिला राष्ट्रपति श्रीमती प्रतिभा पाटिल, भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी, भारत की पहली महिला लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार को संवैधानिक पदो पर निवार्चित करके आजाद भारत में महिलांओ को सम्मान देने का कार्य किया, इसके विपरीत भाजपा आज तक एक भी महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष बना पाई, कांग्रेस ही एक एैसी पार्टी है जो महिलांओ को सवैंधानिक पदो पर निवार्चित कर सम्मान देती है।

कांग्रेस की पहचान,महिलाओ का सम्मानः रश्मि पवार शर्मा

मप्र मंहिला कांग्रेस की नवनियुक्त उपाध्यक्ष ग्वालियर चंबल संभाग की प्रभारी श्रीमती रश्मि पवार शर्मा ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी के आंदेालन मे और आजादी के बाद कांग्रेस की राष्ट्रीय महिला नेताओं ने सड़कों पर उतरकर महिलांओ के सम्मान के लिए आगे आकर हमेशा कार्य किया है और अब ग्वालियर चंबल संभाग और प्रदेश में महिंलांओ को सड़को पर उतर कर मंहगाई कम कराने महिलंाओ पर अत्याचार रोकने और महिलाओ के सम्मान के लिए आंगे आना होगा। महिलाओंओ का सम्मान कांग्रेस पार्टी ने किया और करती रहेगी आज जो कांग्रेस के खिलाफ विरोधी दल है वह आज तक अपने संगठनो में महिलंाओ को राष्ट्रीय अध्यक्ष नही बना पांए, कांग्रेस की पहचान मंहिलांओ का सम्मान और अब जेा महिलां नेत्री सड़को पर आकर महिलंाओ के सम्मान के लिए सड़को पर संघर्ष करेगी उनकेा आगे बढ़ाया जाएगा। आजादी के बाद श्रीमती इंदिरा गांधी और श्रीमती सोनिया गांधी को कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अबिंका सोनी, एनएसयूआई की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती गीतांजली माकन बनाकर महिलंाओ के सम्मान में सतत कार्य किया।


स्वागत समारेाह में प्रदेश प्रवक्ता राम पांडे, महिलां कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती वीणा भारद्वाज, श्रीमती सीमा समाधिया, संजीव दीक्षित, श्रीमती मीनू परिहार, ज्योति सिंह, अर्चना सेंगर, गीता शर्मा, नीतू राजावत, नीरज बग्गा, शरद यादव, मुनेन्द्र भदोरिया, अनिल शर्मा बिट्टू, संजय फड़तरे, संजय माने, विक्रम भदोरिया, कल्पना सेंगर सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।  


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

23 अक्टूबर 2024, बुधवार का पंचांग

*सूर्योदय :-* 06:28 बजे   *सूर्यास्त :-* 17:42 बजे  *विक्रम संवत-2081* शाके-1946  *वी.नि.संवत- 2550*  *सूर्य -* सूर्यदक्षिणायन, उत्तर  गोल  ...