20 दिसंबर का राशिफल

पं. रविकांत दुबे

मेष राशि 

आज आप अपनी बुद्धिमानी से कामकाज में लगातार सफलता हासिल करेंगे। किसी महत्वपूर्ण मामले में निर्णय लेने में सक्षम हो सकते हैं। दोस्तों के साथ मिलकर नया व्यापार शुरू करेंगे। नौकरी के क्षेत्र में सहकर्मियों की पूरी मदद मिलेगी। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि आपके ऊपर बनी रहेगी। व्यापार में अच्छा मुनाफा हाथ लग सकता है। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। कोई नई योजना आपका ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर सकती है। विवाह योग्य लोगों का विवाह पक्का हो सकता है।

वृष राशि 

आज आपका दिन बहुत मजबूत नजर आ रहा है। मानसिक परेशानियां दूर होंगी। आप अपने सभी कार्य मेहनत से पूरे करेंगे। रुके हुए कार्य प्रगति पर आएंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आने की संभावना है। आप साथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। आप अपनी चतुराई से कठिन से कठिन परिस्थितियों का सामना करेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। कठिन विषयों में शिक्षकों का सहयोग मिल सकता है।

मिथुन राशि 

आज आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद खत्म होंगे। धन लाभ मिलने की उम्मीद है। घरेलू सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। सेहत अच्छी रहेगी। पारिवारिक रिश्ते में मजबूती आएगी। रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा। यात्रा के नए अवसर मिल सकते हैं। विवाह योग्य लोगों को अच्छा रिश्ता मिलेगा। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे।

कर्क राशि 

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए अन्यथा हानि हो सकती है। ऑफिस में कार्यभार अधिक होने की वजह से शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। दूसरों के कार्यों में हस्तक्षेप मत कीजिए। आपको अपने कार्य से मतलब रखना होगा। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल करेंगे, जो आगे चलकर लाभदायक रहने वाला है। करियर में आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त हो सकते हैं, जिसका लाभ उठाना चाहिए। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी, आपकी मेहनत रंग लाएगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा।

सिंह राशि 

आज आप कोई नया काम शुरू करने की योजना बना सकते हैं, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। परिवार वालों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। किस्मत के सहारे कोई महत्वपूर्ण कार्य आसानी से पूरा हो सकता है। दूर संचार माध्यम से शुभ समाचार मिलने की संभावना है। पति-पत्नी एक-दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। वाहन चलाते समय थोड़ी सावधानी बरतें अन्यथा दुर्घटना होने की आशंका नजर आ रही है। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर फोकस करना होगा।

कन्या राशि 

आज आपका दिन आर्थिक दृष्टि से बहुत अच्छा रहेगा। अचानक धन लाभ की संभावना बनी हुई है। जिन लोगों ने पहले निवेश किए थे, उनको आज अच्छे ब्याज दर पर मुनाफा प्राप्त हो सकता है। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिलने की संभावना नजर आ रही है। पति-पत्नी एक-दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। व्यापार में लाभ मिलेगा। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे, उनको अच्छी नौकरी मिलने की उम्मीद है। खान-पान में रुचि बढ़ेगी।

तुला राशि 

आज आपका दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आया है। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। सफलता के मार्ग हासिल होंगे। व्यापार में अच्छा मुनाफा मिलेगा। छोटे-मोटे व्यापारियों का लाभ बढ़ सकता है। प्रॉपर्टी के कामों में फायदा मिलेगा। दोस्तों के साथ चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। मानसिक परेशानियां दूर होंगी। आप कोई नया काम शुरू करने की योजना बना सकते हैं।

वृश्चिक राशि 

वृश्चिक राशि वालों को आज विश्वासघात मिल सकता है. इसलिए इससे सावधान रखें. आप अपने काम पर ध्यान दे और उसे मन लगाकर करें समय अच्छा आने वाला है. आप किसी ऐसे व्यक्ति को धन दान भी कर सकते हैं, जो ज़रूरतमंद है. शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार होगा. आर्थिक लाभ होगा. व्यवसाय में कर्मचारियों का सहकार भी आपको मिलेगा. किसी खबर को लेकर परेशान हो सकते हैं. बातचीत द्वारा हर मसलें का हल निकला जा सकता है. मंदिर में घी का दीपक जलाएं, आपका दिन बेहतर गुजरेगा.

धनु राशि 

आज आपका दिन हंसी खुशी व्यतीत होने वाला है। दोस्तों के साथ किसी मनोरंजक यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी। पिछले कई दिनों से जिन कार्यों में आप प्रयास कर रहे थे, उसमें सफलता मिलने के योग हैं। ऑफिस का वातावरण आपके पक्ष में रहेगा। कोई नया काम शुरू करने की योजना बन सकती है। परिवार वाले आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। नए नए लोगों से दोस्ती हो सकती है लेकिन आप किसी भी अजनबी के ऊपर जल्दी से भरोसा मत कीजिए।

मकर राशि 

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहने वाला है. किसी नये व्यवसाय में पैसा लगाने के बारे में सोच सकते हैं. ऑफिस में किसी जरुरी काम को पूरा करने के लिए पिछली कंपनी का अनुभव काम आ सकता है. आज कोर्ट-कचहरी के मामलों से दूर रहें, तो आपके लिए अच्छा होगा. बेहतर स्वास्थ्य के लिए फास्ट फूड खाने से बचे रहें. लवमेट आज अपने रूठे साथी को मनाने के लिए उन्हें एक अच्छी ड्रेस गिफ्ट कर सकते हैं. आज किसी जरुरतमंद को भोजन खिलाएं, घर की सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होगी.

कुंभ राशि 

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आप अपने गुस्से पर काबू रखें अन्यथा किसी के साथ वाद विवाद होने की संभावना नजर आ रही हैं। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं तो सोच विचार जरूर करें। परिवार वालों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझने की कोशिश करें। आपको कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है, जिस पर ध्यान देना होगा।

मीन राशि 

आज आपका दिन अति उत्तम नजर आ रहा है। अच्छे लोगों से दोस्ती होगी। रुके हुए कामों में सफलता मिलने के योग हैं। दोस्तों की पूरी सहायता प्राप्त होगी। माता-पिता की सेहत में सुधार आ सकता है। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। किसी भी प्रकार के वाद विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। अचानक उधार दिया गया पैसा वापस मिल सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा।


 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

अब चांदी ही चांदी ,मगर किसकी ?

  आज कोई पोलटिकल या कम्युनल बात नहीं होगी क्योंकि आज का मुद्दा तेजी से उछल रही चांदी है चांदी को रजत भी कहा जाता है।  रजतपट का नाम तो आपने स...