प्राइवेट स्कूल एसोसियेशन के राजकरण सिंह भदौरिया जिलाध्यक्ष चुने गये

  रविकांत दुबे AD News 24

 ग्वालियर। प्राइवेट स्कूल एसोसियेशन मध्यप्रदेश जिला ग्वालियर की प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल दीक्षित एवं संभागीय अध्यक्ष संतोष उपाध्याय की उपस्थिति में एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक के उपरांत समस्त स्कूल संचालकों द्वारा वर्तमान कार्यकारी अध्यक्ष महेन्द्र परिहार द्वारा ग्वालियर जिले के अध्यक्ष के लिये राजकरण सिंह भदौरिया के नाम का प्रस्ताव रखा , जिसे समस्त स्कूल संचालकों ने सहमति प्रदान कर राजकरण सिंह भदौरिया को जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है।

इस मौके पर नव नियुक्त जिला अध्यक्ष राजकरण सिंह भदौरिया ने पत्रकारों को बताया कि ग्वालियर में प्राइवेट स्कूलों के संगठन को और मजबूत कर जन-जन की सेवा का माहौल बनाया जायेगा। राष्ट्र सेवा समाज सेवा का पहला चरण शिक्षा है , शिक्षा का स्तर मानसिक विकार दूर करता है। शिक्षा गरीबी हटाती है, शिक्षा दरिद्रता हटाती है, शिक्षा से स्वास्थ्य एवं विकास का लक्ष्य प्राप्त होता है। प्राइवेट स्कूल एसोसियेशन का उददेश्य शिक्षा स्कूल प्रबंधन शासन के बीच की दूरी को कम करना है। सरकार ने अभी प्राइवेट और शासकीय स्कूलों के लिये नियम अलग बना रखे हैं। जबकि बच्चे सभी एक समान हैं। सभी धर्मो के बच्चे सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में पढते हैं। समान रूप से शिक्षा ग्रहण करते हैं। संगठठन अब बच्चों की भेदभाव की नीति को दूर करने का प्रयास करेगा। उन्होंने बताया कि प्राइवेट स्कूल शासन के सभी नियमों उददेश्यों का पालन करता है। वहीं कई प्रकार से शासन का मददगार होता है। वहीं परीक्षा परिणाम , अनुशासन भी अशासकीय स्कूलों में ज्यादा रहता है। उन्होंने बताया कि वह नई शिक्षा नीति के प्रचार प्रसार के लिये स्कूलों के सेमीनार भी आयोजित करेंगे। वहीं प्राइवेट स्कूल एसोसियेशन मान्यता स्कूलों की तथा आरटीई की विसमताओं को भी दूर करने का प्रयास करेंगे। इस मौके पर महेन्द्र सिंह परिहार के अलावा , रविकांत दुबे, डॉ. प्रदीप कश्यप आदि मौजूद थे। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

ओबीसी महासभा ने कलेक्टर के नाम दस सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

तहसीलदार की गैर मौजूदगी में पटवारी ने लिया ज्ञापन भाजपा और कांग्रेस जनप्रतिनिधियों के खिलाफ मुर्दाबाद के लगाए नारे Aapkedwar news–अजय अहिरवा...