राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का पंचायती राज,खत्म कर रहे है भाजपा के मुख्यमंत्री शिवराजः डॉ. देवेन्द्र शर्मा

रविकांत दुबे AD News

 ग्वालियर । शहर जिला कांग्रेस  कमेटी के अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा, ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक सिंह, मप्र शासन के पूर्व मंत्री विधायक लाखन सिंह यादव, विधायक प्रवीण पाठक, विधायक डॉ. सतीश सिंह सिकरवार, विधायक सुरेश राजे, पूर्व सांसद रामसेवक बाबूजी, प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा ने आज संयुक्त रूप से भाजपा की प्रदेश सरकार पर करारा हमला करते हुए कहा कि राष्ट्रपिता महात्मां गांधी जी का पंचायती राज का सपना मुख्यमंत्री शिवराज सिंह खत्म करने में तुले हुए है, भाजपा ने पहले ओबीसी वर्ग के साथ किया विश्वासघात अब पंचायत चुनाव परिणाम रोकने की साजिश कर रही है। कांग्रेस ने देश की आजादी के बाद भारत का पहला गृह मंत्री ओबीसी से लोह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल को बनाया था, कांग्रेस हमेशा ओबीसी वर्ग की पक्षधर रही है ओर रहेगी। 

पूर्व मंत्री भगवान सिंह यादव, कार्यकारी अध्यक्ष महाराज सिंह पटेल, सहाब सिंह गुर्जर, कल्याण सिंह कंसाना, संजय सिंह यादव, शत्रुघन पप्पन यादव, सुरेश बघेल, कपिल गुर्जर, महावीर सिंह यादव, उदल सिंह, दौलत सिंह कुशवाह, सुरेन्द्र सिंह गुर्जर, अनेक सिंह राजपूत, रामस्वरूप सिंह परिहार, रामेश्वर सिंह गुर्जर, राकेश रावत, ने मप्र की भाजपा सरकार के ओबीसी विरोधी चेहरे को बेनकाब करते हुए कहा कि 1994 में कांग्रेस की केन्द्र सरकार द्वारा ओबीसी को संवैधानिक रूप से पंचायत चुनाव के लिए 25 प्रतिशत आरक्षण लागू कर दिया। 

कंाग्रेस ने आज भाजपा प्रदेश सरकार को पंचायत चुनाव 2014 के आरक्षण आधार पर कराए जा रहे थे, जो यूवा 2014 मे 17 साल का था अब वह 2021 में वह ओबीसी का यूवा वर्ग आज 24 साल का हो गया है, प्रदेश की भाजपा सरकार ने ओबीसी के यूवा वर्ग केा चुनाव लड़ने से वंचित किया है और अब प्रदेश सरकार के इशारे पर पंचायत चुनाव की स्थिती को असंमजस में डाल दिया है, जब चुनाव परिणाम की घोषणा होना ही नही है तो चुनाव कराने का क्या फायदा, ओबीसी आरक्षण के बिना पंचायत चुनाव संभव नही है।  


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

करंट लगने से 23 वर्षीय नव विवाहित युवती की हुई मौत

पति की लम्बी उम्र के लिए रखा था करवा चौथ का व्रत लेकिन खुद का जीवन हुआ खत्म aapkedwar news अजय अहिरवार चंदेरा–महिला ने पति की लम्बी उम्र के ...