स्व. संजय गांधी ने देश के युवांओ को रचनात्मक कार्यो मे समर्पित भाव से कार्य करने की प्रेरणा दी: डॉ. देवेन्द्र शर्मा

ग्वालियर । शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ देवेन्द्र शर्मा की अध्यक्षता में आज अ.भा. कांग्रेस कमेटी के पूर्व महामंत्री युवा हृदय सम्राट स्व. श्री संजय गांधी जी की 76वीं जयंती पर उपस्थित कांग्रेसजनो ने स्व. संजय गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यपर्ण कर नमन किया।

शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ देवेन्द्र शर्मा ने कहा कि उन्होंने देष की खुषहाली के लिये 5 सूत्रीय कार्यक्रम देकर देष को नई राह दिखाई। स्वास्थ, पर्यावरण, वृक्षारोपण, परिवार कल्याण, सफाई कार्यक्रम प्रारंभ करके उन्होने देष के युवांओ को रचनात्मक कार्यो में समर्पित रहने का आव्हान किया, एैसे नेता के प्रति हमारी पुष्पांजली समर्पित है।

कार्यक्रम में विधायक डॉ. सतीश सिंह सिकरवार, कार्यवाहक अध्यक्ष चतुर्भज धनोलिया, जेएच जाफरी, ब्लॉक राजेश खान, कैलाश चावला, कार्यवाहक ब्लॉक अध्यक्ष संतोंश शर्मा थाठीपुर, संजीव दीक्षित, अवधेश कौरव, बुदू खान, राजेश जाटव आदि उपस्थित थे।

कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष महाराज सिंह पटेल के जन्म दिन पर कांग्रेसजनो ने दी बधाई



 शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ.देवेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में आज कांग्रेस के जिला कार्यकारी अध्यक्ष संगठन प्रभारी महाराज सिंह पटेल के जन्म दिवस पर उनके ओजस्वी, तेजस्वी, दीर्घयू, होने की शुभकामनांए दी, और दिनभर कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेसजनो ने माला पहनाकर बधाई दी।

बधाई देने वालो में राजकुमार शर्मा, उदल सिंह यादव, धर्मेन्द्र शर्मा, रमेश राजपूत, अनीस हुसैन, सतीश मिश्रा, संजीव दीक्षित, शानू खान, अरमान कुरेशी, अंसार अली, अताउल्ला खां आदि सम्मलित है।

 सरदार वल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि पर कांग्रेस नमन करेगी

 शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ देवेन्द्र शर्मा ने बताया कि भारत सरकार के पूर्व गृहमंत्री लोहपुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की आज 15 दिसंबर को 71वीं पुण्यतिथि पर कंाग्रेस भवन शिंदे की छावनी पर अपरांह 11.00 बजे श्रृद्धांजली अर्पित करेगी।

इस कार्यक्रम में विधायक, पूर्व विधायक, प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी, शहर कांग्रेस, ब्लॉक कांग्रेस, सेक्टर कंाग्रेस, युवा काग्रेस, महिला कंाग्रेस, कांग्रेस सेवादल, पूर्व पार्षद, कांग्रेस के विभाग प्रकोष्ठ सहित सभी कांग्रेसजन उपस्थित रहेंगे।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

24 अक्टूबर 2024, गुरुवार का पंचांग

*सूर्योदय :-* 06:28 बजे   *सूर्यास्त :-* 17:41 बजे  *विक्रम संवत-2081* शाके-1946  *वी.नि.संवत- 2550*  *सूर्य -* सूर्यदक्षिणायन, उत्तर  गोल  ...