हर दिल अजीज व्यक्तित्व और विकास प्रेमी थे अटल जी – मुख्यमंत्री चौहान

मुख्यमंत्री  ने अटल जी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

भोपाल : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज शौर्य स्मारक चौराहे के पास पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर अनेक जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि अटल जी शक्तिशाली राष्ट्र के निर्माण का संकल्प लेने वाले अनूठे नेता थे। वे अजातशत्रु, राष्ट्रनायक, मौलिक चिंतक और कुशल संगठक थे। एक श्रेष्ठ वक्ता थे। उनका व्यक्तित्व सम्मोहित करता था। वे करुणा, प्रेम और आत्मीयता से भरपूर थे। वे लेखक और कवि भी थे। अटल जी सबको अपने जैसा मानते थे। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में विकास के अद्भुत कार्य कर दिखाए।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि जब प्रधानमंत्री श्री नरसिम्हा राव थे, तो उन्हें यूएनओ में भारत के दल का नेता बना कर भेजा था। यह साधारण बात नहीं है। उन पर विश्वास व्यक्त किया गया। उन्होंने भारत का पक्ष संयुक्त राष्ट्रसंघ में पुरजोर तरीके से रखा। उन्होंने डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के साथ भी कार्य किया। आज अटल जी के बिना संसद सुनी लगती है। वे सदन में खड़े होते थे, तो सभी मौन हो जाते थे। सभी उन्हें तल्लीनता से सुनते थे। सब लोगों के हृदय में अटल जी के लिए बहुत अधिक सम्मान था। भारत को परमाणु शक्तिशाली राष्ट्र बनाने का उन्होंने संकल्प लिया था। स्वर्णिम चतुर्भुज योजना और प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना से उन्होंने देश में ग्रामीण सड़कों का नेटवर्क स्थापित करने का कार्य किया। ये अटल जी का महत्वपूर्ण योगदान था।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

23 अक्टूबर 2024, बुधवार का पंचांग

*सूर्योदय :-* 06:28 बजे   *सूर्यास्त :-* 17:42 बजे  *विक्रम संवत-2081* शाके-1946  *वी.नि.संवत- 2550*  *सूर्य -* सूर्यदक्षिणायन, उत्तर  गोल  ...