6 दिसंबर 2021 का राशिफल

 पं. रविकांत दुबे  

मेष राशि

आज नवम भाग्य भाव में चंद्रमा का प्रबल योग बन रहा है। राज्य से विशेष सम्मान प्राप्त हो सकता है। भौतिक विकास का योग अच्छा है। परिवार के साथ मंगलोत्सवों में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा। समाज में शुभ व्यय से आपकी कीर्ति बढ़ेगी। सायंकाल तक कोई खास डील फाइनल हो जाएगी।

वृष राशि 

आपका व्यक्तिगत तथा पारिवारिक गतिविधियों में उचित समन्वय बना कर रखना सभी को तनाव मुक्त रखेगा। खूब सोच समझ कर ही किसी को कोई सलाह दें। एक-दूसरे के साथ विचारों का आदान-प्रदान करें। कोई अच्छी खबर आज आपको मिल सकती है। आपके सकारात्मक कार्य को देखकर लोगों की ओर से आपको प्रोत्साहन मिलेगा। घर में मेहमानों का आगमन होगा।

मिथुन राशि 

आज काम के कारण भागदौड़ कुछ अधिक हो सकती है। इस कारण आप अपने परिवार पर कम ध्यान दे पाएंगे। दोस्तों और परिवार से सहयोग मिलने के योग हैं। विरोधी आप को नीचा दिखाने का हर संभव प्रयास करेंगे। बदलते मौसम की वजह से इंफेक्शन जैसी दिक्कत उत्पन्न हो सकती हैं। मन की बात कहने का अवसर मिलेगा। प्रेम प्रसंग के कारण परिवार मतभेद हो सकता है।

कर्क राशि 

आज काम का बोझ परेशान करेगा। जमीन-जायदाद की समस्या का समाधान होगा। कई तरह की रोचक योजनाएं आज बन सकती हैं। आप बुद्धि से अपने काम को पूरा करवा सकते हैं। दांपत्य संबंधों में मधुरता रहेगी। घर में किसी अविवाहित व्यक्ति का रिश्ता तय होने की संभावना है। जो लोग संगीत से जुड़े हैं उनके लिये आज का दिन अच्छा है। आज आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहने वाला है।

सिंह राशि 

काम का दबाव रहेगा। रुकावटों का सामना भी करना पड़ सकता है। ये समय हिम्मत और हौसला बनाए रखने का है। रिश्तों में नई शुरुआत होने के योग हैं। इस समय पारिवारिक व्यवसाय से जुड़े काम सफल रहेंगे। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। जितना वक्त आप शांति और आराम में बिताएंगे, उतनी आपकी उर्जा फिर से सकारात्मक बनी रहेगी।

कन्या राशि

अपने कामों को पूरी निष्ठा से करें। बेहतरीन ग्रह गोचर बना हुआ है, आपको अवश्य ही सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। भूमि अथवा वाहन की खरीद-फरोख्त संबंधी कोई योजना बन रही है तो उसके सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। आज कई मित्र बन सकते है जो लाइफ में चल रही परेशानी को दूर कर सकते है। धार्मिक चीजों की तरफ मन आकर्षित होगा।

तुला राशि 

आज मामूली बात पर विवाद की स्थिति बन सकती है। मानहानि न हो इसका ध्यान रखिएगा। संतान की शिक्षा या किसी प्रतियोगिता में सफलता का समाचार मिलने से मन में हर्ष होगा।  किसी संबंधी की वित्तीय समस्याओं को सुलझाने में आपका योगदान रहेगा।जिसकी वजह से आपके कुछ महत्वपूर्ण काम में रुक जाएंगे। बहुत अधिक अनुशासन बनाकर रखने की अपेक्षा अपने व्यवहार में लचीलापन लाना ज्यादा उत्तम रहेगा।

वृश्चिक राशि 

नौकरीपेशा लोग अपने काम को गंभीरता से लें। लापरवाही की वजह से सीनियर लोगों के साथ संबंध खराब भी हो सकते हैं। बदलते परिवेश में अभी ज्यादा लाभ की उम्मीद ना रखें। मामूली बात पर विवाद संभव हैं। किसी कागजात को बिना देखे हस्ताक्षर न करें। बहुत विश्वास वाला व्यक्ति ठेस लगा सकता है। थकान व कमजोरी रह सकती है। अनाथालय में भोजन के लिए धनराशि भेंट करें।

धनु राशि 

आप पर बढ़ रही आर्थिक जिम्मेदारी के कारण करियर में मनचाहा बदलाव ला पाना फिलहाल आपको मुश्किल लगेगा। कोई काम जल्दबाजी व लापरवाही की वजह से खराब हो सकता है। पति-पत्नी आपसी सामंजस्य द्वारा घर की व्यवस्था को अनुकूल बनाकर रखेंगे। संतान की समस्या आपको चिंतित करेगी। प्रतिस्पर्धी सिर उठाएँगे, नकारात्मक विचारों से मन घिरा रहेगा। धन से संबंधित मामलों में आपको फायदा मिलेगा।

मकर राशि 

किसी नजदीकी संबंधी के साथ चल रही किसी प्रकार की दुविधा व बेचैनी से राहत मिलेगी। आप पुनः अपनी उर्जा एकत्रित करके अपने कार्य के प्रति ध्यान दे पाएंगे। अचानक ही कोई यात्रा का प्रोग्राम बनेगा जो कि बहुत ही लाभदायक रहेगा। किसी असंभव कार्य के संभव होने से मन मे अति प्रसन्नता रहेगी। खांसी, जुकाम का गला खराब रहने जैसी स्थिति रहेगी।

कुंभ राशि 

आज आपके उत्साह में वृद्धि होगी, आप अपने पारिवारिक जिम्मेदारियों को अच्छी तरह पूरे करेंगे। आज आप पर उच्च पदाधिकारी और बुजुर्ग वर्ग की भी कृपादृष्टि रहेगी। व्यावसायिक कार्यों में दूसरों का अनुसरण करने की बजाय अपनी क्षमता पर विश्वास रखें। जिन्हें आप चाहते हैं, उनके साथ उपहारों का लेन-देन करने के लिए अच्छा दिन है। निजी मसले नियन्त्रण में रहेंगे। आज अप्रिय सूचना से मन दुखी होगा।

मीन राशि 

जिन बातों के कारण आपको मानसिक तकलीफ से गुजारना पड़ रहा था, उसका असर जीवन से कम होता हुआ नजर आएगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा है। पुराने दोस्तों के साथ हुई मुलाकात आपके लिए फायदेमंद होगी। समय पर आवश्यक वस्तु न मिलने से खिन्नता रहेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा इसलिए किसी भी प्रकार की चिंता न करें।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

अब चांदी ही चांदी ,मगर किसकी ?

  आज कोई पोलटिकल या कम्युनल बात नहीं होगी क्योंकि आज का मुद्दा तेजी से उछल रही चांदी है चांदी को रजत भी कहा जाता है।  रजतपट का नाम तो आपने स...