सोमवार, 24 जनवरी 2022

26 जनवरी को देश की आन-बान-शान के प्रतीक तिरंगा ध्वज को कांग्रेस भवन पर फहरायेंगे: डॉ देवेन्द्र शर्मा

  रविकांत दुबे AD News 24

ग्वालियर । शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ देवेन्द्र शर्मा ने आज बताया कि भारत के गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर 26 जनवरी को शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रातः 8 बजे कांग्रेस भवन, शिदे की छावनी से प्रभात फैरी प्रारंभ होगी जो राष्ट्रीय नेतांओ की प्रतिमा पर नमन करते हुए पुनः कांग्रेस भवन पहुंचेगी जहां पर प्रातः 9.00 बजे झंडा वंदन किया जाएगा। 

शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ देवेन्द्र शर्मा ने बताया कि प्रातः 8 बजे कांग्रेस भवन, शिदे की छावनी से प्रभात फैरी प्रारंभ होगी जो राष्ट्रीय नेतांओ की प्रतिमा पर नमन करते हुए पुनः कांग्रेस भवन  पहुंचेगी जहां पर भारत के आजादी के आंदोलन के प्रतीक तिरंगा ध्वज को फहराया जायेगा। इस अवसर पर कांग्रेस के द्वारा देश की आजादी के बाद किये गये विकास प्रगति, देश की एकता, अंखडता केा कायम रखने में किये गये कार्यो का विवरण दिया जायेगा। 

ध्वजारोहण कार्यक्रम कें स्वतंत्रता संग्राम सैनानी, विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व अध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी, जिला कांग्रेस, ब्लॉक कांग्रेस, मंडलम कांग्रेस, सेक्टर कांग्रेस, कांग्रेस विभाग प्रकोष्ठ, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, पार्षद, पूर्व पार्षद, पार्षद प्रत्याषी, एनएसयूआई, कांग्रेस सेवादल सहित समस्त कांग्रेसजन सम्मलित रहेंगे। 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

20 अप्रैल 2025, रविवार का पंचांग

*सूर्योदय :-* 05:51 बजे   *सूर्यास्त :-* 18:48 बजे  श्रीविक्रमसंवत्- *2082* शाके- *1947*  *श्री वीरनिर्वाण संवत्- 2551*  *सूर्य*:- -सूर्य उत...