24 जनवरी 2022 का राशिफल

  पं. रविकांत दुबे

मेष राशि 

आज आपके जीवन में बहुत से फेरबदल देखने को मिल सकते हैं। घर परिवार में किसी मांगलिक आयोजन की रूपरेखा बनेगी। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर ध्यान केंद्रित करना होगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आपको सफलता हासिल हो सकती है। आप अपने खानपान में सुधार करें अन्यथा पेट से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न होने की संभावना नजर आ रही है। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।

वृष राशि 

आज आपका दिन बेहद अच्छा नजर आ रहा है। जीवन की परेशानियों का समाधान निकल सकता है। आप अपने कामकाज में लगातार सफलता हासिल करेंगे। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान बना सकते हैं। घर में नए मेहमान के आने की संभावना नजर आ रही है, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा बन जाएगा। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। दोस्तों की मदद से आपके अधूरे काम पूरे हो सकते हैं।

मिथुन राशि 

आज आपका दिन मिलाजुला साबित होगा। कारोबार संबंधित यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें अन्यथा दुर्घटना होने की आशंका है। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्रोग्राम बना सकते हैं। कोई भी बड़ा निवेश करना चाहते हैं, तो पहले सोच विचार जरूर करें अन्यथा नुकसान हो सकता है। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति नजर आ रही है। आप अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखें।

कर्क राशि 

आज आपका दिन पहले की अपेक्षा बेहतर साबित होगा। आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी होने की संभावना नजर आ रही है। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे उनको अच्छी नौकरी मिलने की उम्मीद है। आपको अपनी मेहनत के हिसाब से फल की प्राप्ति होगी। नए व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा फायदेमंद साबित हो सकती है। ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलने की उम्मीद है। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिल सकती है। अनुभवी व्यक्तियों से जान पहचान बढ़ेगी, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगा।

सिंह राशि

इस सप्ताह सिंह राशि के जातकों का आत्मविश्वास बहुत बढ़ा-चढ़ा रहेगा। कामकाज के लिहाज से यह हफ्ता आपको सफलता देने वाला बना रहेगा। धन संबंधी कुछ अच्छे लाभ इस हफ्ते आपको मिल सकते हैं। इस हफ्ते आपको व्यापार से संबंधी कुछ नए लाभ मिलने के योग बनेंगे। इस हफ्ते आपका पारिवारिक तथा वैवाहिक जीवन अच्छा बना रहेगा। माता की सेहत को लेकर आप कुछ परेशान हो सकते हैं। घरेलू कार्यों पर आपका धन खर्च हो सकता है। छात्र वर्ग के लिए यह हफ्ता सफलता देने वाला रहेगा। इस हफ्ते कार्यक्षेत्र में आपका सम्मान बढ़ेगा। लोग आपकी बात सुनेंगे तथा मानेंगे भी।

कन्या राशि

 इस सप्ताह कन्या राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति में वृद्धि हो सकती है। इस हफ्ते कामकाज को लेकर आलस्य आपको परेशान कर सकता है। इस हफ्ते पारिवारिक लोगों का अच्छा सहयोग मिलेगा। इस हफ्ते धन संबंधी मामलों को लेकर आप मतलबी बने रह सकते हैं। नौकरी तथा व्यापार को लेकर स्थिति इस हफ्ते आपको मिश्रित फल प्रदान करेगी। आपकी सुविधाओं में वृद्धि के योग रहेंगे। छात्र वर्ग के लिए यह हफ्ता सामान्य बना रहेगा। सेहत के लिहाज से यह हफ्ता आपके लिए ठीकठाक बना रहेगा। धार्मिक कार्य पर धन खर्च होने की संभावना रहेगी।

तुला राशि 

इस सप्ताह तुला राशि के जातकों को दैनिक कार्यों में सफलता मिलेगी। आपके अधूरे पड़े कार्य पूर्ण हो सकते हैं। प्रेम प्रसंग के ममलों में यह हफ्ता आपको शुभ परिणाम देने वाला रहेगा। इस हफ्ते आप अपने बैंक बैलेंस को लेकर कुछ सोच-विचार कर सकते हैं। इस हफ्ते पारिवारिक सदस्यों के साथ वाद विवाद से बचें। जीवनसाथी के साथ आपका प्रेमभाव बढ़ेगा। पढ़ाई कर रहे जातकों को इस हफ्ते कोई शुभ समाचार मिल सकता है। कामकाज को लेकर इस हफ्ते आपका पराक्रम बहुत अच्छा बना रहेगा। अचानक धन लाभ का लाभ आपको मिल सकता है।

वृश्चिक राशि 

इस सप्ताह वृश्चिक राशि के जातकों को किसी प्रकार का तनाव परेशान कर सकता है। कामकाज को लेकर इस हफ्ते अधिक भागदौड़ बनी रहेगी। इस हफ्ते आपके खर्च बढ़ेंगे। हफ्ते की शुरुआत में अपनी सेहत का ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाकर चलना आपको लाभ देगा। जीवनसाथी के साथ व्यर्थ के वाद-विवाद में न उलझें। हफ्ते के मध्य भाग में आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। इस हफ्ते पारिवारिक लोगों का सहयोग आपको अच्छा लाभ देगा। छात्र वर्ग के लिए यह हफ्ता सफलता देने वाला बना रहेगा।

धनु राशि 

 धनु राशि के जातकों के लिए धन लाभ के नए द्वार खुल सकते हैं। इस हफ्ते आपको अच्छे धन लाभ की प्राप्ति के संकेत हैं। इस हफ्ते आपका कोई पुराना मित्र आपके कार्यों में मददगार बन सकता है। इस हफ्ते मान-सम्मान में वृद्धि के योग रहेंगे। हफ्ते के मध्य भाग में कामकाज को लेकर आपकी दौड़भाग अधिक हो सकती है। हफ्ते के मध्य भाग में आपके खर्च बढ़ सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें। इस हफ्ते आपकी व्यापारिक यात्रा का योग बन सकता है। प्रेम प्रसंग के लिहाज से यह हफ्ता आपको अच्छे परिणाम देगा। आपका वैवाहिक जीवन सुखद बना रहेगा।

मकर राशि 

  मकर राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र से संबंधित अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। नौकरी से जुड़े लोगों के लिए यह हफ्ता विशेष लाभकारी बना रहेगा। इस हफ्ते आपको अधिकारी वर्ग तथा सहकर्मियों का अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। इस हफ्ते आप धन संबंधी मामलों को लेकर कुछ परेशान हो सकते हैं। हफ्ते का मध्य भाग आपको संतान संबंधी कोई चिंता दे सकता है। छात्र वर्ग के लिए यह हफ्ता परिश्रम वाला बना रहेगा। इस हफ्ते कामकाज से संबंधित यात्रा की अधिकता बनी रह सकती है। हफ्ते अंतिम भाग में आपके खर्च बढ़ सकते हैं, साथ ही शारीरिक थकावट भी रहेगी।

कुंभ राशि 

 कुंभ राशि के जातकों को भाग्य का अच्छा सहयोग मिलेगा। आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। इस हफ्ते कामकाज को लेकर आपको अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में कार्यों की अधिकता बनी रहेगी। धन के लिहाज से यह हफ्ता आपको शुभ परिणाम दे सकता है। छात्र वर्ग के लिए यह हफ्ता अच्छे परिणाम देगा। प्रेमी वर्ग की मनोकामना इस हफ्ते पूर्ण होगी। जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाकर चलना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा।

मीन राशि 

 मीन राशि के जातकों को शुरुआत में शारीरिक तकलीफ हो सकती है। आपका धन किसी शुभ कार्य पर खर्च हो सकता है। इस हफ्ते आपको व्यापारिक लाभ मिल सकते हैं। नौकरी वर्ग के लोग अपने कार्य समय से पूर्ण करेंगे। इस हफ्ते आपको जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा। इस हफ्ते भाई-बहनों का सहयोग आपको लाभ देगा। कामकाज को लेकर चल रही रुकावट इस हफ्ते दूर हो सकती है। छात्र वर्ग के लिए हफ्ता थोड़ा दिक्कत दे सकता है। संतान के साथ संबंध मधुर बनाए रखें। यात्रा का योग बना रहेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

23 अक्टूबर 2024, बुधवार का पंचांग

*सूर्योदय :-* 06:28 बजे   *सूर्यास्त :-* 17:42 बजे  *विक्रम संवत-2081* शाके-1946  *वी.नि.संवत- 2550*  *सूर्य -* सूर्यदक्षिणायन, उत्तर  गोल  ...