संत रमेश भाई ओझा की संगीतमय श्रीमद भागवत कथा नौ मार्च से

 रविकांत दुबे AD News 24


ग्वालियर। श्री सांई भक्त मंडल ट्रस्ट द्वारा पूज्य संत रमेश भाई ओझा के श्री मुख से संगीतमय श्रीमद भागवत  ज्ञान यज्ञ का आयोजन नौ मार्च से फूलबाग मैदान पर होगा। नौ मार्च को कथा के लिये कलश यात्रा सांई मंदिर से शुरू होकर कथा स्थल तक जायेगी।

उक्त जानकारी आज पत्रकारों को देते हुये पूर्व सांसद , पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा ने बताया कि गालव ऋषि की तपोभूमि पर लगभग 15 वर्षों बाद संत रमेश भाई ओझा की संगीतमयी श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। उन्होने बताया कि यह कथा लगभग दो वर्ष पूर्व होना थी लेकिन कोरोना संकट के कारण यह कथा बढती चली गई। उन्होंने बताया कि संगीतमयी कथा का शुभारंभ नौ मार्च को होगा। इसका समापन 16 मार्च को होगा।

उन्होने बताया कि नौ मार्च को कलश यात्रा सांई मंदिर खेडापति कालोनी से निकलेगी जो कथा स्थल फूलबाग मैदान तक जायेगी। इस कलश यात्रा में प्रमुख संत स्वामी रामदास महाराज दंदरौआ सरकार, रामभूषण महाराज खनेता, श्री जडेरूआ महाराज, श्री चूना खो महाराज, श्री रमेश लाल महाराज धर्मपुरी , श्री ढोली बुआ महाराज , श्री मददा खो महाराज , श्री नागाजी महाराज, श्री करह धाम , श्री शांतानंद महाराज, एवं अन्ना महाराज उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया कि इस कथा के मुख्य यजमान डॉ. मूंदडा परिवार है। यह कथा किसी व्यक्ति विशेष के लिये नहीं आम जन मानस के लिये है। उन्होने बताया कि इसी के साथ अन्य यजमानों में पूर्व डीआईजी हरीसिंह यादव, श्रीमती सुमन शर्मा, नारायण प्रसाद शर्मा नन्नू महाराज भी हैं। इस कथा में मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, केन्द्रीय नागरिक उडडयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया , मप्र के भाजपा अध्यक्ष बीडी शर्मा, संरक्षक मंडल के तौर पर रहेंगे।

कथा के कार्यक्रमों मे 13 मार्च को कृष्ण जन्म, 14 मार्च को गोवर्धन पूजा एवं 56 भोग सनातन धर्म एवं किशन मुदगल द्वारा, 15 मार्च को रूकमणी विवाह होगा। इस दिन एक जोडा तय कर उसका विवाह कराया जायेगा। उन्होने बताया कि कथा के लिये प्रचार प्रसार, पूजा, मंच, पंडाल प्रसाद वितरण सांई मंदिर में भंडारे का , स्वागत समिति कलश यात्रा , भाई जी के निवास के लिये एवं गोवर्धन पूजा , 56 भोग रूकमणि विवाह के लिये कमेटियों का गठन किया गया है। कलश यात्रा के संयोजक शिवप्रसाद पांडे मुन्नू पांडे होगे।

पत्रकार वार्ता में समाज सेवी किशन मुदगल ,श्री सांई भक्त मंडल ट्रस्ट अजय बंसल, योगेश शुक्ला एवं आनंद सावंत मौजूद थे। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

23 अक्टूबर 2024, बुधवार का पंचांग

*सूर्योदय :-* 06:28 बजे   *सूर्यास्त :-* 17:42 बजे  *विक्रम संवत-2081* शाके-1946  *वी.नि.संवत- 2550*  *सूर्य -* सूर्यदक्षिणायन, उत्तर  गोल  ...