27 फरवरी 2022 का राशिफल

 पं. रविकांत दुबे

 मेष  राशि

आज कुछ विपरीत परिस्थितियां पैदा हो सकती है | आपकी दी गई सलाह से लोगों को फायदा होगा‌ | पुरानी योजनाओं में आप बदलाव कर सकते हैं। आपको थोड़ा धैर्य के साथ काम लेना होगा। भावनात्मक संबंधों में मधुरता बढ़ेगी | पास की जगह यात्रा कर सकते हैं। अच्छे स्वास्थ्य के लिए फलों का सेवन करें । आज आपके लिए शुभ रंग सिंदूरी है |

 वृष  राशि

आज का दिन शुभ रहेगा। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें | ऋण संबंधी मामलों में प्रगति होगी। बचत योजना में निवेश लाभदायक रहेगा। काम के सिलसिले में आपको बारीकियों का ध्यान रखना होगा। वैवाहिक जीवन में खुशियों के क्षण आएंगे। योगा और व्यायाम पर भी पूरा ध्यान दें।

 मिथुन  राशि

 कल के समय का कोई रुका हुआ कार्य पूरा हो सकता है। आज आप कुछ नया करगें जिसका फायदा आपको जरूर होगा। आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को बेहतर परिणाम मिलेंगे। आकस्मिक कार्यों के चलते जरुरी काम टालने पडेंगे | दोस्तों से मदद मिल जाएगी | घर पर ही पूजा पाठ में मन लगायेंगे। आपके दाम्पत्य संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।

 कर्क  राशि

आज का दिन आनंददायक रहेगा। आपको अपने लिए फिर से नए सिरे से सोचने की आवश्यकता है। सामाजिक जीवन में कामयाबी मिलेगी। पुराने किये हुए निवेश से आज धन लाभ होने के योग हैं। पिछले कुछ समय से चल रही समस्या का समाधान मिलने से राहत और सुकून महसूस होगा | आपकी सेहत में सुधार होगा।

 सिंह  राशि

आज आपको कोई विशेष उपलब्धि मिल सकती है । व्यवसाय कर रहे लोगों को आज व्यवसाय में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। किसी महिला द्वारा गुप्त धन की प्राप्ति हो सकती है । आज कुछ नया करने का विचार करेंगे । विद्यार्थियों को अपनी परीक्षा की तैयारी को और तेजी से करना होगा | अनावश्यक खर्च करने की प्रवृत्ति पर नियंत्रण रखें।

 कन्या  राशि

आज व्यवसाय के लिए दिन शुभ रहेगा। कोई भी रूकावट आपको आगे बढ़ने से रोक नहीं पायेगी। आज किसी को भी उधार पैसा न देवें | कार्य करने की स्थिति में सुधार आने की संभावना है | संतान के कार्यों पर नजर रखें | परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। खानपान में सावधानी बरतें।

 तुला  राशि

आज अपनी दिशा को निर्धारित करने में कामयाब हो सकते हैं। बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर कार्यस्थल के लिए निकलें। वैवाहिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे | व्यवसाय के सिलसिले में कुछ बड़े सौदे हो सकते हैं। पुरानी उलझने सुलझेगी | किसी विवाद का हिस्सा न बनें। राजकीय मामले पक्ष में हल हो सकते हैं |

 वृश्चिक  राशि

आज खुद को काफी खुशनसीब समझेंगे | आप किसी समारोह में जाने की योजना बना सकते हैं। विनम्र व्यवहार से सबको प्रभावित करेंगे | अटके काम शुरु होंगे | नौकरीपेशा को बॉस से अच्छे संबंधों का लाभ वेतनवृद्धि के रूप में मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बनाने में आप सफल हो सकते हैं। फिट रहने के लिए अपनी सेहत पर ध्यान दें।

 धनु   राशि

आज का दिन अन्य दिनों की अपेक्षा बेहतरीन रहेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी। दफ्तर में आज बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। विलासिता की वस्तु क्रय करने का योग बन रहे है | युवाओं को गंभीरता के साथ अपने कैरियर को लेकर कार्य करना होगा। विवाहितों के दांपत्य जीवन में खुशहाली आने वाली है।

 मकर  राशि

आपका काम अच्छा चलेगा। आप किसी संस्था से भी जुड सकते है। आज आपको किसी की बात से परेशान हो सकते हैं। भावनाएं व्यक्त करने का समय हैं |पारिवारिक समस्या की ओर ध्यान दें | संतान की गतिविधियों पर नजर रखें | नए रोजगार मिल सकते हैं |नई चुनौतियों का सामना हिम्मत से करें , राह आसान होगी |

 कुंभ  राशि

आज का दिन काम को बेहतर ढंग से करने के लिए शुभ है। अपनी कार्यशैली में बदलाव लाने की कोशिश कर सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव रहेगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। मित्रों के साथ खुशनुमा समय व्यतीत होगा। परिणय चर्चाओं में सफलता मिलने से उत्साहित रहेंगे | आपको अपने खानपान में परिवर्तन लाना चाहिए।

 मीन  राशि

आज आप अपनी ऊर्जा अच्छे कामों में लगा सकते हैं। काम भले ही थोडा करें लेकिन गुणवत्ता बनाये रखें | समस्याओं के साथ डील करने का तरीका काफी प्रशंसनीय हो सकता है। खर्च पर नियंत्रण रखें | मन की बात कह देने से दुविधा दूर होगी | आज किसी दोस्त की पार्टी में जा सकते है। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते बेहतर हो सकते हैं। जरूरी काम के लिए यात्रा पर जा सकते हैं।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

23 अक्टूबर 2024, बुधवार का पंचांग

*सूर्योदय :-* 06:28 बजे   *सूर्यास्त :-* 17:42 बजे  *विक्रम संवत-2081* शाके-1946  *वी.नि.संवत- 2550*  *सूर्य -* सूर्यदक्षिणायन, उत्तर  गोल  ...